📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

रेलवे,लॉजिस्टिक्स,ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बनाएं करियर…रेलवे मंत्रालय की यूनीवर्सिटी से पढ़कर बनाएं ब्राइट फ्युचर

विकसित भारत के लिए ज़रूरी है हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक हो, मज़बूत हो । इसके लिए देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दशा औऱ दिशा बदलना जरूरी है। रोड हो, ट्रेन हो, मेट्रो हो, नमो भारत इन सब जगहों में भी करियर का अच्छा स्कोप है। इसके लिए आपको गति शक्ति विश्वविद्यालय के बारे में जानना चाहिए जहां पर थ्यौरिटिकल टीचिंग के साथ साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होती है। जो युवा रेलवे, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक हैं, वे इस यूनीवर्सिटी में एडमिशन लेकर अपना शानदार करियर बना सकते हैं। इसके अलावा वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यहां पर कई प्रोफेशनल्स कोर्स होते हैं। आइए जानते हैं यहां पर इंडस्ट्री-ओरिएंटेड और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वाले कौन कौन से कोर्सेज होते है और एडमिशन प्रोसेस क्या है?

SHARE:

PC- GSV

नई दिल्ली. करियर डेस्क। गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya, GSV) अपने आप में एक अनूठा और अद्वितीय केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो खास तौर पर रेलवे, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है,। इसकी स्थापना संसद के एक अधिनियम के तहत साल 2022 में किया गया था।  ये विश्वविद्यालय रेल मंत्रालय, के अंतर्गत आता है जो कि गुजरात के वडोदरा शहर के लालबाग इलाके में स्थित है ।

गति शक्ति विश्वविद्यालय की विशेषताएं:

  • UGC से मान्यता केंद्रीय विश्वविद्यालय जहां पर ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक पॉलिसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज होते हैं.
  • वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशलाइज्ड कोर्सेज होते हैं जिसके करने से उनके करियर में अच्छी ग्रोथ होती है।
  • बैचलर्स, मास्टर्स और पीएचडी लेवल के कोर्सेज होते हैं।
  • रेलवे और लॉजिस्टिक्स से जुड़े एक्पर्ट्स पढ़ाते हैं।
  • इंडस्ट्री ओरिएंटेड टीचिंग और लर्निंग होती है जिसकी वजह से इंटर्नशिप और प्लेसमेंट अच्छा होता है।
  • भारतीय रेलवे,  दिल्ली मेट्रो, नमो भारत,  DMRC , Adani Logistics, DHL, Siemens, TCS, Mahindra Logistics जैसी जगहों पर प्लेसमेंट होता है।
  • नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के ऑर्गेनाइजेशन्स (जैसे DRDO, Transport NSW, Amazon आदि) के साथ एमओयू है। टाईअप होने से छात्रों की जॉब अच्छे पैकेज पर लगती है।
  • रिसर्च और इनोवेशन पर स्पेशल फोकस होता है।

प्रमुख कोर्सेज और एडमिशन प्रोसेस – यहां पर ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, नीति और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़े अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज होते हैं। प्रमुख कोर्सज निम्नलिखित है

कोर्स लेवल प्रमुख कोर्स / स्पेशलाइजेशन ड्यूरेशन एंट्रेंस / प्रवेश प्रक्रिया योग्यता 
UG – B.Tech ● Civil Engineering (Rail Engineering) ● Electronics & Communication (Rail) ● Mechanical Engineering (Rail) ● Electrical Engineering (Rail) ● Artificial Intelligence & Data Science (Transportation & Logistics) ● Aviation Engineering 4 वर्ष JEE (Main) के स्कोर से सीट एलोकेशन JoSAA/CSAB के माध्यम से 10+2 (PCM) के साथ JEE Main स्कोर आवश्यक
PG – MBA (Regular) ● MBA in Logistics & Supply Chain Management ● MBA in Ports and Shipping Logistics 2 वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा CAT / MAT / XAT / CUET-PG + व्यक्तिगत साक्षात्कार/कॉम्पोजिट मेरिट स्नातक डिग्री (Math या Statistics जरूरी हो सकता है)
MBA – Working Professionals ● Logistics & Supply Chain Management ● Multi-modal Transportation ● Metro Rail Management ● Aviation & Operations Management 2 वर्ष (हाइब्रिड/वर्किंग प्रोफेशनल मोड) GSV का अपना एंट्रेंस टेस्ट + इंटरव्यू स्नातक + 2 वर्ष कार्य अनुभव
PG – M.Tech (Working Professionals) ● Intelligent Transport System ● Railway Engineering ● Bridge & Tunnel Engineering ● Roads & Highway Engineering 2 वर्ष (हाइब्रिड/वर्किंग प्रोफेशनल मोड) GSV Entrance Test + Interview B.Tech/BE + अनुभव & Sponsorship
Ph.D. Programs (Working Professionals) ● Ph.D. in Engineering ● Ph.D. in Management ≈ 4–6+ वर्ष (लचीली अवधि) GSV Entrance Test + Viva-Voce/Interview Master’s/B.Tech में उच्च योग्यता

 

ज्यादा जानकारी के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya, GSV) की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें– https://gsv.ac.in/

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी