लखनऊ। करियर डेस्क
यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वे महिला उम्मीदवार, जिन्होंने यूपी बोर्ड से 12वीं क्लास पास किया हो और वे उसी ग्रामसभा/वार्ड/ज़िले का स्थाई निवासी हो जहां पर आंगनवाड़ी केन्द्र स्थित है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विवाहित महिला को आवेदन ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर करना होगा। महिलाओं को केवल अपने निवास स्थान की ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र)/वार्ड (शहरी क्षेत्र) में ही आवेदन करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
आंगनवाड़ी की इस भर्ती में ऑन-लाइन आवेदन करना है इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा क्योंकि इनकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फार्म भरते समय अगर कोई तकनीकी समस्या आती है तो इस आधिकारिक फोन नंबर +91 91510 10019 पर संपर्क कर सकते हैं।
• निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
• आय प्रमाण पत्र
• मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा होने की स्थिति में)
• विधवा प्रमाण पत्र
• तलाक प्रमाण पत्र (माननीय न्यायालय के आदेश की कॉपी)
• मार्कशीटें
• जन्म तिथि प्रमाण पत्र
• हाल का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
आंगवाड़ी भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
- यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से फिर लॉगइन करें और मांगी गई सभी बेसिक डिटेल्स जैसे शैक्षिक योग्यता आदि की जानकारी भर दें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें जो भविष्य में काम आ सकता है।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
आंगनबाड़ी में सिलेक्शन के लिए कोई टेस्ट या इंटरव्यु नहीं होता। चयन के लिए मेरिट लिस्ट शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य डाक्युमेंट्स के आधार पर बनाई जाती है जिसे जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जाता है।मेरिट सूची आधिकारित पोर्टल पर प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा एसएमएस/ईमेल के ज़रिए भी मैसेज किया जा सकता है।
किस ज़िले में कितनी है वैकेंसी
कानपुर में 801, फतेहपुर में 598, ललितपुर में 212, झांसी में 532, मैनपुरी में 380 वैकेंसी है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट हर जिले के अनुसार अलग-अलग है। किस ज़िले में कितनी वैकेंसी है और क्या लास्ट डेट है इसकी जानकारी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर उपलब्ध है ।
उदाहरण के तौर पर ललितपुर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती से संबंधित जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है


