📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

UGC ने निकाली डोमेन प्रोफेशनल्स की वैकेंसी..70 हज़ार तक मिलेगी सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

UGC यानि यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने सोशल मीडिया, लीगल और अन्य एकैडिमिक कार्यों हेतु 17 डोमेन प्रोफेशनल्स की वैकेंसी कान्ट्रैक्ट के आधार पर निकाली है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अपने मुख्यालय नई दिल्ली में विभिन्न कार्यों को करने के लिए योग्य और पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

PC- UGC

नई दिल्ली. करियर डेस्क ।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूजीसी अधिनियम 1956 के अनुसार स्थापित एक वैधानिक निकाय है। देश में उच्च शिक्षा के मानकों के समन्वय, निर्धारण और रखरखाव के लिए यूजीसी उत्तरदायी है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, आयोग के विभिन्न कार्यों को निष्पादित करने हेतु डोमेन पेशेवरों की सेवाएँ लेने हेतु भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। विशेषज्ञता के क्षेत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं:

पोस्ट- डोमेन प्रोफेशनल

पदों की संख्या- 11

आवश्यक योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर्स और पीएचडी डिग्री

वांछनीय योग्यता-  कम्प्युटर की अच्छी जानकारी, बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स और आर्गेनाइजेशनल स्किल्स

वेतन- 60 से 70 हज़ार

पोस्ट- डोमेन प्रोफेशनल


पोस्ट- डोमेन प्रोफेशनल ( सोशल मीडिया)

पदों की संख्या- 11

आवश्यक योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, मास मीडिया, डिजिटल मीडिया में  पीजी या मास्टर्स डिग्री

वांछनीय योग्यता-  कम्प्युटर की अच्छी जानकारी, बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स और आर्गेनाइजेशनल स्किल्स

वेतन- 60 से 70 हज़ार


पोस्ट- डोमेन प्रोफेशनल ( लीगल)

पदों की संख्या- 11

आवश्यक योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ एलएलबी डिग्री

वांछनीय योग्यता-  बार में प्रैक्टिस का अनुभव/सरकारी/उच्च शिक्षा संस्थानों/सरकारी एजेंसियों/नियामक प्राधिकरणों आदि के लिए कानूनी सलाहकार रहा हो।

वेतन- 60 से 70 हज़ार

कैसे आवेदन करें- यूजीसी की वेबसाइट में जाकर ऑन-लाइन अप्लाई करें। इसके लिए https://recruitment.ugc.ac.in/ पर क्लिक करते हुए रजिस्ट्रेशन करें और ऑन-लाइन फॉर्म भरें

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

https://www.ugc.gov.in/pdfnews/3228920_Detailed-Advertisement-Domain-Professionals-Latest-(DP)-2025.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी