📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

वाणिज्य मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल से लेकर सीनियर कंसलटेंट तक की वैकेंसी..ऐसे करें अप्लाई

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत वाणिज्य विभाग ने विभिन्न प्रभागों में स्वतंत्र सलाहकारों (Independent Consultants) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। यंग प्रोफेशनल, एसोसिएट, कंसलटेंट और सीनियर कंसलटेंट जैसे कुल 41 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। आइए जानते हैं इसके लिए क्या है आवश्यक योग्यता,अनुभव और कैसे करना है अप्लाई।

SHARE:

PC- AI
नई दिल्ली. करियर डेस्क
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत वाणिज्य विभाग ने विभिन्न प्रभागों में स्वतंत्र सलाहकारों (Independent Consultants) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां पूरी तरह संविदा (Contractual) आधार पर की जाएंगी। विभाग का लक्ष्य कुल 41 पदों को भरना है, जिनमें यंग प्रोफेशनल, एसोसिएट, कंसलटेंट और सीनियर कंसलटेंट जैसे पद शामिल हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी कड़े मानदंड निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री, LLB/LLM, शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग संस्थानों से MBA, या फिर Data Science/B.Tech/MCA जैसी योग्यता होना अनिवार्य है।
पदों के अनुसार अनुभव और आयु सीमा
  • यंग प्रोफेशनल: न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव, अधिकतम आयु 35 वर्ष
  • एसोसिएट: न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव, अधिकतम आयु 45 वर्ष
  • कंसलटेंट: न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव, अधिकतम आयु 50 वर्ष
  • सीनियर कंसलटेंट: न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव, अधिकतम आयु 65 वर्ष
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि Ph.D. डिग्री को अधिकतम 3 वर्षों तक पेशेवर अनुभव के रूप में मान्यता दी जाएगी।
नियुक्ति अवधि और सुविधाएं
यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि कुल अवधि तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी।
सलाहकारों को प्रत्येक पूर्ण माह के लिए 1.5 दिन का अवकाश मिलेगा। महिला सलाहकारों को मातृत्व लाभ अधिनियम, 2017 के तहत मातृत्व अवकाश का लाभ भी दिया जाएगा।
कार्य समय और चयन प्रक्रिया
सामान्य कार्य समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि कार्यभार अधिक होने पर छुट्टियों या अतिरिक्त समय में भी काम करना पड़ सकता है।
चयन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पद/स्ट्रीम के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अधिकतम तीन गुना उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।
ऑन-लाइन अप्लाई करने के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://apps.commerce.gov.in/recruitment/
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें