नई दिल्ली. खेलेगो तो खिलोगे.., इस भावना के तहत भारतीय खेल प्राधाकिरण लगातार काम कर रहा है. युवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा इसकी स्थापना 1984 में की गई थी । इसकी स्थापना का उद्देश्य साल 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी।
SAI में यंग प्रोफेशनल की वैकेंसी
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कुल 35 पदों के लिए यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है. सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी
आवश्यक योग्यताएं
यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आपके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में कोई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए
या फिर किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो। बीई, बीटेक, एलएलबी, सीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स की डिग्री रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई?
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑन-लाइन अप्लाई करना होगा. किसी भी तरह की दिक्कत आने पर आप recru itment. cell. sai@ sov. in पर मेल कर सकते हैं.
आवेदन 25 अप्रैल 2025 से शुरु हो चुका है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 मई 2025 शाम 5 बजे तक है. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को 50 से 70 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा. ये संविदा के आधार पर नौकरी 4 वर्ष के लिए होगी. इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है लेकिन नियमित नौकरी का कोई दावा नहीं होगा.
ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें




