📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

ICSE बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट हुआ जारी…छात्रों की तुलना में छात्राओं ने मारी बाजी

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. आइए जानते हैं कि रिजल्ट कैसा रहा ?

SHARE:

नई दिल्ली. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि CISCE ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

कैसा रहा रिजल्ट?

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. हाईस्कूल यानि 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 99.37% रहा जबकि 98.64% लड़के पास रहे ।

वहीं,  इंटरमीडिएट यानि 12वीं क्लास में भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बाजी मारी. लड़कियों का रिजल्ट 99.45 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा।

कैसे चेक करें रिजल्ट ?

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें

  • CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cisce.org पर क्लिक करें
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
  • फिर अपने कोर्स कोड के रुप में ICSE/ISC को सिलेक्ट करें
  • इसके बाद लॉगिन करें. इसके लिए  अपना यूजर आई डी नंबर, जन्म तिथि लिखें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

स्टूडेंट्स SMS के द्वारा भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आईसीएसई के बाद अपनी विशिष्ट सात अंकों की विशेष आईडी संख्या लिखें और इसे फोन नंबर 09248082883 पर भेज दें.

उदाहरण के लिए अगर आपकी विशिष्ट आईडी 1234567 है, तो आप आईसीएसई 1234567 को 09248082883 पर  SMS भेज सकते हैं.  मैसेज डिलीवर होते है आपको आपका रिजल्ट आपके फोन में टेक्स्ट मैसेज के रुप में प्राप्त हो जाएगा.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं