नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। साल 2016 और 2019 के बाद उनकी तीसरी यात्रा है।
पीएम मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड जा रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कि पिछले दशक में बिम्स्टेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
बैंकॉक में आज शाम पीएम मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा के बीच बातचीत होगी. दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों की प्रगति और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाए जाने पर चर्चा होगी. दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है.
Post Views: 121



