📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

बिहार में मिली प्रचंड जीत के बाद बोले पीएम मोदी…बंगाल को भी जंगलराज से मुक्त कराएगी बीजेपी

बिहार चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बिहार में पहली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनडीए ने 202 सीटें जीतीं। इस प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत जय छठी मैया बोलकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को हराकर विकास राज को चुना है। अब बिहार में कभी जंगलराज नहीं आएगा। बिहार की इस जीत ने बंगाल में बीजेपी के लिए रास्ता खोल दिया है। आइए जानते हैं कि पीएम के संबोधन की मुख्य बातें क्या रहीं ?

SHARE:

बिहार में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी
नई दिल्ली। बिहार चुनाव का परिणाम आ चुका है। बिहार चुनाव में हुए एग्जिट पोल के आंकड़े से कहीं ज्यादा एनडीए को सीटें मिली हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में एनडीए को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी लेकिन बिहार की जनता ने इससे कहीं ज्यादा यानि 202 सीटें जिताकर इतिहास रच दिया।
‘बिहार में अभी नहीं लौटेगा जंगलराज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक होता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है।
बिहार में जंगलराज के दौरान मतपेटियों को खुलेआम लूट लिया जाता था लेकिन अब उसी बिहार में रिकॉर्डतोड़ मतदान हो रहा है। अब बिहार में जंगलराज कभी नहीं लौटेगा।
‘बिहार की जनता ने SIR का समर्थन किया’

दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के चुनाव ने साफ कर दिया है कि बिहार की जनता ने  खासतौर पर युवा और महिला मतदाताओं ने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण (SIR) का समर्थन किया।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि देशभर में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें ताकि कोई घुसपैठिया वोट नहीं कर सके, सिर्फ सही लोग मतदान कर सके

‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से बंगाल की ओर प्रवाहित होती हैं तो अब बीजेपी का विजय रथ बंगाल की ओर जाएगा । बीजेपी बंगाल के जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी। आपको बता दें कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में अगले 5 महीने में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग बंगाल में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम कर रहा है। 
बिहार में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी बहुत उत्साहित है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे पूरी तैयारी के साथ बंगाल के जंगलराज को उखाड़ने की तैयारी कर लें । बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि बिहार की तरह बंगाल में भी बीजेपी जीत की नई इबारत लिखेगी। उधर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जीत का बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

भारतीय रेलवे के गौरवशाली इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय…पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जल्द होगी लॉन्च…पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर… रेलवे की ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ योजना के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेनों की होगी शुरूआत