📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड में कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई?

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कंसल्टेंट, रिसोर्स पर्सन समेत कई पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। फिलहाल ये नियुक्तियां पहले एक वर्ष के लिए होंगी, जिसे आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड इन पदों में मीडिया, अकाउंट्स, लीगल, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन और लैंडस्केप एक्सपर्ट जैसी प्रोफाइल शामिल हैं। मीडिया और जर्नलिज्म क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
पदों की संख्या
पद का नाम
पदों की संख्या
मासिक वेतन
Consultant (Legal)
1
₹80,000
Consultant (Media)
1
₹80,000
Resource Person (Media)
2
₹50,000
Resource Person (Agriculture Extension/Documentation)
1
₹50,000
Resource Person (Landscape Expert)
1
₹50,000
Consultant (Accounts)
1
₹80,000
आवश्यक योग्यता
मीडिया कंसल्टेंट पद के लिए
  • मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/पब्लिक रिलेशंस/डिजिटल मीडिया में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन
  • न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव
  • सोशल मीडिया हैंडलिंग, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और मीडिया कोऑर्डिनेशन का अनुभव आवश्यक
मीडिया रिसोर्स पर्सन के लिए आवश्यक योग्यता
  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पत्रकारिता में PG Diploma
  • 2 वर्ष का अनुभव
  • फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया और पब्लिसिटी कार्य का अनुभव
  • सभी पदों के लिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य
  • प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी
नौकरी का स्थान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति गुरुग्राम स्थित राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड कार्यालय में की जाएगी।
नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख संस्था है, जो बागवानी क्षेत्र के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए काम करती है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NHB की आधिकारिक वेबसाइट  https://nhb.gov.in/vacancy.aspx?enc=3ZOO8K5CzcdC/Yq6HcdIxFMEugeyg5l6V40YEbOCf7U=
पर विजिट कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

दिल्ली में आयोजित हुआ ‘सेना संवाद’…आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश….कहा…आंतकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां बंद करे पाकिस्तान…और तय करे किवह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता है या नहीं