📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

मीडिया और कंटेंट राइटिंग में शानदार अवसर…संपादकीय सहायक (हिंदी ) के लिए करें आवेदन

मीडिया, कंटेंट राइटिंग और हिंदी संपादन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। इंडिया क्लाइमेट चेंज और पीपी पब्लिशिंग इंडिया में संपादकीय सहायक (हिंदी ) के लिए वैकेंसी निकली है। इसमें तीन दिन वर्क फ्रॉम होम का मौका भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई  दिल्ली। करियर डेस्क 
मीडिया, कंटेंट राइटिंग और हिंदी संपादन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मीडिया, पब्लिशिंग और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में अनुभव प्राप्त रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र है।
इंडिया क्लाइमेट चेंज और पीपी पब्लिशिंग इंडिया ने हिंदी संपादकीय सहायक  पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस दोनों मोड में काम करने का अवसर मिलेगा।
पद का नाम
  • हिंदी संपादकीय सहायक
कार्य व्यवस्था
  • सप्ताह में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम
  • 3 दिन कार्यालय में कार्य
कंपनी के अनुसार पूर्वी दिल्ली, साहिबाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आवागमन में सुविधा बनी रहे।
आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है:
  • ग्रेजुएशन की डिग्री, (हिंदी, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन) या संबंधित विषय में डिप्लोमा
  • हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़
  • लेखन एवं संपादन कौशल
  • समाचारों की समझ
  • कंप्यूटर एवं इंटरनेट का अच्छा ज्ञान
  • टीम के साथ कार्य करने की क्षमता
मुख्य कार्य दायित्व
इंडिया क्लाइमेट चेंज के लिए
  • प्रतिदिन वेबसाइट पर कम से कम दो लेख अपडेट करना
  • विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं से महत्वपूर्ण समाचार लेकर वेबसाइट अपडेट करना
पीपी पब्लिशिंग के लिए
  • नई पुस्तकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करना
  • प्रकाशित पुस्तकों की समीक्षाओं को एकत्रित करना
  • सोशल मीडिया एवं प्रचार सामग्री में पुस्तकों का उपयोग करना
  • आवश्यकता पड़ने पर पुस्तकों के प्रचार एवं बिक्री संबंधी कार्य हेतु बाहर जाना
यात्रा भत्ता
संस्था द्वारा बताया गया है कि प्रचार एवं बिक्री कार्य के लिए बाहर जाने पर भारत सरकार के ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों के अनुसार टीए/डीए दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन (सीवी) ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। ई-मेल है
pankajnbtindia@gmail.com
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें