📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCVET में कंसलटेंट के पदों पर भर्ती…मिलेगी 1.45 लाख रु. सैलरी…इस फॉर्म के ज़रिए करें अप्लाई

यदि आप एजुकेशन, पॉलिसी, स्किल डिवलपमेंट आईटी या फायनेंस के फील्ड में डिग्री और एक्सपीरियंस रखते हैं, तो आपके लिए केंद्र सरकार के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का बेहतरीन अवसर है। राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET), कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने अनुबंध के आधार पर सलाहकार ग्रेड - I (Consultant Grade - I) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (National Council for Vocational Education and Training – NCVET) भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship – MSDE) के अंतर्गत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
इसकी स्थापना 5 दिसंबर 2018 को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। यहां पर कंसलटेंट ग्रेड 1 के 4 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन निकला है।

एक नज़र….वैकेंसी नोटिफिकेशन पर

विवरण विवरण
संगठन का नाम राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET)
मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)
पद का नाम सलाहकार ग्रेड – I (Consultant Grade – I)
कुल पद 04 पद
नौकरी का प्रकार अनुबंध के आधार पर (Contractual Basis)
समेकित वेतन (Remuneration) ₹80,000 से ₹1,45,000/- प्रति माह
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Google Form / NCVET ऑफिशियल पोर्टल)
आधिकारिक वेबसाइट ncvet.gov.in
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Eligibility Criteria)
1. अनिवार्य योग्यता (Essential Qualification)
  • शैक्षणिक योग्यता:
    • संबंधित विषय (शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, नीति, आईटी / कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंसेज, पर्यावरण विज्ञान, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी) में Master’s Degree; या
    • BE / B.Tech; या
    • मैनेजमेंट में 2 साल का PG Diploma; या
    • MBBS / LLB / CA / ICWA; या
    • 10+2 के बाद हासिल की गई 4 वर्ष या उससे अधिक की कोई व्यावसायिक डिग्री।
  • कौशल (Skills): बेहतरीन कम्युनिकेशन एवं प्रेजेंटेशन स्किल्स, रणनीतिक सोच और स्किलिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता।
2. कार्य अनुभव (Work Experience)
  • संबंधित क्षेत्र में 3 से 8 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव होना आवश्यक है।
  • प्रासंगिक क्षेत्र: सरकारी नियामक निकाय, सामाजिक/विकास क्षेत्र, नीति एवं योजना निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं ट्रेनिंग, आईसीटी/प्रौद्योगिकी, सरकारी परामर्श (Government Consulting), वित्त (Finance), या अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसियों के साथ कार्य अनुभव।
3. वांछित योग्यता (Desirable Qualification)
  • M.Phil., M.Tech., M.S., LL.M., या Ph.D. डिग्री धारक।
  • व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और पाठ्यक्रम विकास के क्षेत्र में शोध (Research) का अनुभव एवं प्रकाशित शोध पत्र (Published Papers)।
वेतन और आयु सीमा (Salary & Age Limit)
  • मासिक वेतन (Remuneration): चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 से ₹1,45,000/- प्रति माह का समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा। (इस राशि में सभी लागू कर शामिल होंगे और अन्य भत्ता या सुविधा देय नहीं होगी।)
  • आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: NCVET की आधिकारिक वेबसाइट ncvet.gov.in पर Career Opportunities सेक्शन में जाएं।
  2. अधिसूचना पढ़ें: पदों से संबंधित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. ऑनलाइन फॉर्म भरें: दिए गए आधिकारिक Google Form / एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करें।
    Google Form का लिंक है- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScKL9w3I5DFGL5yoEtswwFyNckpDz1CNlBnfDBNTt4tPfeEUA/viewform
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें: अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और वेतन पर्ची (Salary Slips) को एक ही स्पष्ट PDF फ़ाइल में संलग्न करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें: फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले सफलतापूर्वक सबमिट करें।
  6. अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://ncvet.gov.in/wp-content/uploads/2026/06/Consultant-Gr-I.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

असम के कई इलाकों में बाढ़ से हज़ारों लोग प्रभावित….पीएम मोदी ने असम के सांसदों के साथ राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की…कहा ..केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की कर रही है मदद

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों बधाई देते हुए सोशल मीडिया में लिखा… गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।

लोकसभा में आज पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल पर हुई चर्चा…विपक्ष ने किया हंगामा…परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और नकल जैसे मामलों को रोकने के लिए बनाया गया है बिल