📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जल शक्ति मंत्रालय के इस संस्थान में निकली को चाहिए 21 यंग प्रोफेशनल..जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन ?

Brahmaputra Board Recruitment 2026- यदि आप सरकारी संस्थान से जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति मंत्रालय के अधीन ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने यंग प्रोफेशनल के 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया, और सिलेक्शन प्रॉसेस?

SHARE:

नई दिल्ली। ईश्वी सिंह, करियर डेस्क
यदि आप सरकारी संस्थान में संविदा के आधार पर करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति मंत्रालय के अधीन ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने यंग प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन किन पदों पर निकली वैकेंसी?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 21 यंग प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें निम्नलिखित क्षेत्रों के पद शामिल हैं-
  • क्वालिटी मैनेजमेंट
  • लॉ (Law)
  • डेटा साइंस
  • फुल स्टैक डेवलपर
  • पब्लिक रिलेशंस
  • नज़ारत
  • एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
  • एचआर (Human Resource)
  • लाइब्रेरी
  • क्लाइमेट चेंज
  • सर्वे एंड इन्वेस्टिगेशन
  • मॉडलिंग
  • हिंदी ट्रांसलेटर
  • अकाउंट्स
  • हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  • जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग
  • को-ऑर्डिनेशन
  • नॉलेज मैनेजमेंट सहित अन्य क्षेत्र।
क्या है आश्यक योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है-
  • स्नातक (Graduate)
  • स्नातकोत्तर (Post Graduate)
  • प्रोफेशनल डिग्री
आयु सीमा-
भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है
  • अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • फुल स्टैक डेवलपर: 35 वर्ष
  • हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट: 32 वर्ष
सैलरी स्ट्रक्चर
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा।
  • अधिकांश पदों के लिए: ₹40,000 प्रति माह
  • फुल स्टैक डेवलपर: ₹60,000 प्रति माह
कैसे करें आवेदन?
  1. सबसे पहले ब्रह्मपुत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment Portal पर जाकर संबंधित पद का चयन करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  6. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: Brahmaputra Board Young Professional Notification PDF
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

असम के कई इलाकों में बाढ़ से हज़ारों लोग प्रभावित….पीएम मोदी ने असम के सांसदों के साथ राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की…कहा ..केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की कर रही है मदद

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों बधाई देते हुए सोशल मीडिया में लिखा… गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।

लोकसभा में आज पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल पर हुई चर्चा…विपक्ष ने किया हंगामा…परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और नकल जैसे मामलों को रोकने के लिए बनाया गया है बिल