📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

इजरायल-ईरान के बीच लगातार 10वें दिन युद्ध जारी…जानिए कौन-किस पर पड़ रहा है भारी..?

इजरायल और ईरान के बीच हमले जारी है. दोनों देशों के बीच युद्ध के 9 दिन हो चुके हैं. एक तरफ इजरायल लगातार ईरान के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है तो वहीं ईरान भी मिसासल और ड्रोन्स के जरिए इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर जबरजस्त तरीके से हमला कर रहा है. उधर अमेरिका भी युद्ध में कूद गया है। ऐसे में कौन किस पर भारी पड़ रहा है, आइए जानते हैं..?

SHARE:

इजरायल और ईरान के बीच हिंसक संघर्ष जारी PC- Agency
नई दिल्ली. (एजेंसियां). इजरायल और ईरान के बीत हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इजराइल ईरान पर मिसाइल से वार कर रहा है तो ईरान भी जोरदार तरीके से पलटवार कर रहा है.
इजरायल का वार, ईरान का पलटवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चिंग साइट पर 15 फाइटर जेट विमानों से जबरदस्त हमला किया। इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान का एक टॉप कमांडर मारा गया है.
ईरान ने भी बड़े जोरदार तरीके से पलटवार किया है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल के बीरशेबा, हाइफ़ा और तेल अवीव के पास मिसाइल से हमले किए। इसमें कई लोगों के मारे जाने जाने की ख़बर है।
ईरान ने कहा है कि इजरायल के हमलों में अब तक उसके 430 नागरिक मारे गए हैं वहीं इज़रायल ने भी अपने 25 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
ट्रंप कराएंगे तीसरा विश्व युद्ध?

उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने बदलते बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. ईरान और इजरायल युद्ध के बीच वे जी 7 की बैठक में गए लेकिन फिर बीच में ही छोड़कर वापस आ गए.

ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि वे दो हफ्तों के बाद ईरान के खिलाफ कुछ बहुत बड़ा करने वाले हैं. इससे लग रहा था कि अमेरिका बहुत सोच विचार कर इस जंग में इजरायल की तरफ से शामिल होगा लेकिन 2 दिन के अंदर ही अमेरिका इस जंग में शामिल हो गया है.

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर एयर स्ट्राइक यानि हवाई हमला किया है. इस हमले की पुष्टि स्वयं डोनाल्ड ट्रंप ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी है।

विदेश नीति के जानकारों के मुताबिक अमेरिका के युद्ध में शामिल होने से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है क्योंकि ईरान के साथ रुस, चीन, पाकिस्तान, तुर्किए और मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देश भी आ सकते हैं.

दोनों देशों के बीच कौन किस पर भारी पड़ रहा है ये कहना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही देश ईंट का जवाब पत्थर से देने में लगे हैं. अमेरिका के युद्ध में कूदने से फिलहाल ईजरायल का पलड़ा भारी लग रहा है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें