नई दिल्ली। ईश्वी सिंह, करियर डेस्क
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (IIPA) ने अपने प्रतिष्ठित शोध जर्नल के लिए मैनेजिंग एडिटर की पोसट के लिए रिक्रुटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्टेड कंडीडेट को ₹90,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।
IIPA द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती मैनेजिंग एडिटर के एक पद के लिए की जाएगी। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति संविदा (Contractual) आधार पर होगी।
उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकता के आधार पर अनुबंध का हर वर्ष नवीनीकरण किया जा सकता है। हालांकि, नियुक्ति की कुल अवधि तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए—
-
सोशल साइंस के किसी भी विषय में पीएचडी (PhD)।
-
पब्लिशिंग के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव।
-
अंग्रेजी भाषा पर उत्कृष्ट लिखित एवं मौखिक पकड़।
-
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवार को ₹90,000 प्रति माह का समेकित (Consolidated) वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण तिथि
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें- https://iipa.org.in/upload/vacancy_editor.pdf
Post Views: 81


