📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

दूरदर्शन केंद्र पटना में न्यूजरीडर, कॉपी एडिटर समेत कई पदों पर वैकेंसी…ऐसे करें अप्लाई

मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जहां वे दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित मंच के साथ कार्य अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि यह अवसर पूरी तरह अस्थायी और असाइनमेंट आधारित है अर्थात कैजुअल बेसिस पर सिलेक्शन होगा जहां पर पेमेंट प्रति ड्यूटी के हिसाब से मिलेगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए कैसे अप्लाई करना है?

SHARE:

पटना। प्रसार भारती ने दूरदर्शन के रीजनल न्यूज यूनिट पटना के लिए विभिन्न श्रेणियों में कैजुअल कर्मियों के पैनल गठन हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां नियमित नहीं होकर आवश्यकता के आधार पर असाइनमेंट के रूप में दी जाएंगी।
किन किन पदों के लिए निकली वैकेंसी?
जारी अधिसूचना के अनुसार, समाचार वाचन और मीडिया से जुड़े कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें समाचार वाचक-सह-अनुवादक (भोजपुरी एवं मैथिली), समाचार वाचक (उर्दू), वीडियो एडिटर/वीडियोग्राफर, सीजी ऑपरेटर (उर्दू), संपादकीय सहयोगी, कॉपी एडिटर (उर्दू) तथा वेबसाइट असिस्टेंट शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य रखी गई है। वहीं, जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव को वरीयता दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा 21 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
मानदेय (प्रति दिन/शिफ्ट)
इन पदों के लिए मानदेय 1125 रुपये से लेकर 2400 रुपये प्रति दिन/शिफ्ट तक निर्धारित किया गया है। समाचार वाचकों के लिए प्रति बुलेटिन भुगतान का प्रावधान भी रखा गया है।
यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और चयनित उम्मीदवार स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह में अधिकतम 7 असाइनमेंट ही दिए जा सकते हैं।
सिलेक्शन प्रॉसेस
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, ऑडिशन, स्क्रीन टेस्ट या अन्य कौशल परीक्षण शामिल किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी का सामान्यतः पटना निवासी होना आवश्यक बताया गया है।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र 30 मई 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य है।
एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट 30 मई 2026 से पहले इस पतें पर भेजें
उप निदेशक (समाचार),
प्रादेशिक समाचार इकाई,
दूरदर्शन केंद्र, फ्रेजर रोड, पटना – 800001
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/04/Annexure-Advt-New-inclduing-Urdu-ANE-and-NR-1.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें