पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में कम से कम आठ वर्ष का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए दूरदर्शन में काम करने का अच्छा अवसर है।
खासतौर पर टीवी न्यूज रिपोर्टिंग, लाइव कवरेज और संपादकीय कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को सार्वजनिक प्रसारण सेवा के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है।
भर्ती का पूरा विवरण
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
संगठन |
प्रसार भारती – दूरदर्शन समाचार |
पद का नाम |
Senior Correspondent |
विज्ञापन संख्या |
NIA/2026/13/DDN |
कुल पद |
01 |
कार्यस्थल |
RNU, दूरदर्शन केंद्र, कोलकाता |
नियुक्ति अवधि |
2 वर्ष |
मासिक पारिश्रमिक |
₹80,000 से ₹1,20,000 |
आयु सीमा |
45 वर्ष से कम |
अनुभव |
न्यूनतम 8 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिग्री।
-
किसी भी विषय में स्नातक के साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा।
-
पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर डिग्री।
भाषा दक्षता: उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
क्या होगी जिम्मेदारी?
सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के पद पर चयनित उम्मीदवार को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
-
विभिन्न विषयों पर समाचारों की रिपोर्टिंग करना।
-
समाचारों की स्क्रिप्ट तैयार करना और स्टोरी फाइल करना।
-
हिंदी और अंग्रेजी में लाइव रिपोर्टिंग एवं न्यूज इनपुट देना।
-
राज्य के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखना।
-
न्यूजरूम से संबंधित अन्य संपादकीय जिम्मेदारियां निभाना।
कैसे करें आवेदन ?
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार प्रसार भारती के आधिकारिक आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं।
-
संबंधित भर्ती का विज्ञापन खोजें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
-
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि
5 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण शर्तें
-
चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा।
-
वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर अनुबंध बढ़ाया जा सकता है।
-
प्रसार भारती शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित कर सकता है।
-
केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
-
अनुबंध अवधि के दौरान उम्मीदवार किसी अन्य असाइनमेंट पर काम नहीं कर सकेंगे।
-
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Views: 15






