महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के अंतर्गत राजा भोज शोध प्रभाग में दो प्रकार की फैलोशिप संचालित की जा रही हैं। इनमें सीनियर और जूनियर फैलोशिप शामिल हैं। दोनों श्रेणियों में प्रतिवर्ष दो-दो शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।
1. सीनियर फैलोशिप
सीनियर फैलोशिप के अंतर्गत चयनित शोधकर्ताओं को 12 महीने की अवधि के लिए कुल 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पात्रता एवं प्रमुख शर्तें:
-
आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
-
दर्शन, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, साहित्य अथवा कला के किसी एक विषय में पीएचडी होनी चाहिए।
-
इतिहास, पुरातत्व, संग्रहालय विद्या, भारतीय साहित्य, ज्योतिष, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, आयुर्वेद, रत्न विज्ञान और स्थापत्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले विद्वान भी पात्र हो सकते हैं।
-
विश्वविद्यालय या महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, संपादक और पत्रकार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
-
आवेदक को लगभग 2500 शब्दों में शोध परियोजना प्रस्तुत करनी होगी।
2. जूनियर फैलोशिप
जूनियर फैलोशिप के तहत चयनित शोधकर्ताओं को 12 महीने के लिए कुल 4 लाख 32 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
पात्रता एवं प्रमुख शर्तें:
-
आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
-
संबंधित विषयों में पीएचडी अथवा निर्धारित शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों वाले विद्वान आवेदन कर सकते हैं।
-
लेखक, संपादक, पत्रकार और प्रतिष्ठित शोधकर्ता भी निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
-
आवेदक को लगभग 500 शब्दों में शोध परियोजना प्रस्तुत करनी होगी।
-
शोध कार्य निर्धारित 12 महीने की अवधि में पूरा करना अनिवार्य होगा।
किन विषयों में कर सकते हैं रिसर्च ?
इस फैलोशिप के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा और राजा भोज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:
-
इतिहास एवं पुरातत्व
-
दर्शन एवं सामाजिक विज्ञान
-
भारतीय साहित्य एवं संस्कृति
-
ज्योतिष एवं अर्थशास्त्र
-
राजनीति शास्त्र एवं धर्मशास्त्र
-
आयुर्वेद एवं रत्न विज्ञान
-
संगीत, व्याकरण एवं स्थापत्य कला
इसके अतिरिक्त राजा भोज के पूर्व और पश्चात के चिंतकों, मनीषियों, सर्जकों और विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं पर भी शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित करने की सूचना राष्ट्रीय समाचार पत्रों, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जाएगी।
प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से योग्य शोधकर्ताओं के नाम की सिफारिश भी मांगी जा सकती है।प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। समिति की अनुशंसा के आधार पर फैलोशिप प्रदान करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
चयनित शोधकर्ताओं को प्रत्येक तीन महीने में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। शोध कार्य पूरा होने के बाद उसका विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और आवश्यक संशोधनों के बाद ही फैलोशिप की अंतिम राशि का भुगतान किया जाएगा।
कैसे प्राप्त करें अधिक जानकारी?
इच्छुक अभ्यर्थी फैलोशिप की पात्रता, नियमों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.mvspujjain.com/fellowship/
संपर्क विवरण:
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ,
1, उदयन मार्ग, उज्जैन, मध्य प्रदेश – 456010।
ईमेल: mvspujjain@gmail.com, vikramadityashodhpeeth@gmail.com
Views: 60






