नई दिल्ली। करियर डेस्क
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Delhi Commission for Protection of Child Rights-DCPCR) दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार का एक वैधानिक निकाय है।
DCPCR में Senior Consultant और Junior Consultant जैसे पदों पर भर्ती इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां काम करने वाले पेशेवरों को बाल अधिकार, कानून, शिक्षा, बाल संरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर काम करने का अवसर मिलता है। हालिया भर्ती विज्ञापन में भी Law Graduates को Consultant पदों के लिए अवसर दिया गया है।
एक नज़र…भर्ती पर
पद का नाम |
पदों की संख्या |
शैक्षणिक योग्यता |
मासिक पारिश्रमिक |
|---|---|---|---|
Senior Consultant |
07 |
लॉ ग्रेजुएट + 5 वर्ष का अनुभव |
₹70,000 |
Junior Consultant |
07 |
लॉ ग्रेजुएट + 2 वर्ष का अनुभव |
₹60,000 |
इस प्रकार कुल 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
Senior Consultant के पद के लिए उम्मीदवार का Law Graduate होना तथा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
वहीं Junior Consultant पद के लिए Law Graduate उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो।
विज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि Master Degree in Law और बच्चों के अधिकारों से संबंधित कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
DCPCR Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा।
-
Senior Consultant: ₹70,000 प्रति माह
-
Junior Consultant: ₹60,000 प्रति माह
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म के साथ एजुकेशनल और एक्सपीरियंस रिलेटेड डॉक्युमेंट्स Delhi Commission for Protection of Child Rights (DCPCR) के ऑफिस में जमा कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2026
आवेदन यहां भेजा जा सकता है:
ईमेल: cr.dcpcr@delhi.gov.in
पता:
5th Floor, ISBT Building,
Kashmere Gate, Delhi – 110006
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
कब होंगे इंटरव्यु?
DCPCR के विज्ञापन के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों के लिए Walk-in Interview 23 अक्टूबर 2026 को DCPCR कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा सत्यापन के लिए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाने होंगे।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया और Walk-in Interview के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची DCPCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आयोग ने यह भी कहा है कि वह किसी भी चरण में पदों की संख्या बढ़ाने या घटाने तथा भर्ती प्रक्रिया को संशोधित अथवा रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
अधिक जानकारी के लिए इस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें
https://dcpcr.delhi.gov.in/
Post Views: 135



