नई दिल्ली। करियर डेस्क
IGNCA के कलानिधि प्रभाग की पांडुलिपि इकाई में 2,65,406 पांडुलिपियां संरक्षित हैं। इनमें वेद, वेदांग, उपनिषद, दर्शन, धर्मशास्त्र, आयुर्वेद, गणित, वास्तुकला, संगीत, नाट्य और अन्य विषयों से संबंधित सामग्री शामिल है। ये पांडुलिपियां देवनागरी सहित अनेक भारतीय और विदेशी लिपियों में उपलब्ध हैं।
यहां पर रिसर्च कार्य हेतु प्रोजेक्ट एसोसिएट की वैकेंसी निकली है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, संस्कृत में UGC-NET या JRF आवश्यक है।
उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी:
-
कन्नड़, तमिल, मलयालम, ग्रंथ, शारदा, तेलुगु या मेइतेई मयेक में से किसी दो लिपियों को पढ़ने में अच्छी दक्षता।
-
कंप्यूटर, विशेष रूप से Microsoft Office, का अच्छा ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव।
-
पांडुलिपि संपादन में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव।
वांछनीय योग्यताएं
-
संस्कृत में पीएचडी।
-
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कार्यसाधक ज्ञान।
आयु सीमा और वेतन
विज्ञापन के अनुसार, साक्षात्कार की तिथि तक उम्मीदवार की आयु अधिमानतः 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को ₹40,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।
नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और परियोजना की आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद निर्धारित व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
कब होंगे वॉकइन इंटरव्यु?
-
तिथि: 30 सितंबर 2026
-
समय: सुबह 11:30 बजे से
-
रिपोर्टिंग समय: सुबह 10:30 बजे
-
स्थान: B-1 विंग, कमरा संख्या 113, कलानिधि प्रभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ बिल्डिंग, जनपथ, नई दिल्ली–110001।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञापन के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म को पूरा भरकर निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा। आवेदन 24 सितंबर 2026 तक E-mail से अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है।
ईमेल आईडी:
ईमेल के विषय (Subject) में पद का नाम और संबंधित लिपि का उल्लेख करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, रोजगार का विवरण और संबंधित अनुभव स्पष्ट रूप से दर्ज करना चाहिए।
आवेदन फॉर्म और इस वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://ignca.gov.in/vaccancy/08092026-Adv-kalanidhi.pdf
Post Views: 49




