📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

MyGov प्लेटफॉर्म में डिजिटल एंकर की है वैकेंसी…इस गूगल फॉर्म के ज़रिए जल्द करें अप्लाई

MyGov Recruitment 2026: भारत सरकार के नागरिक सहभागिता मंच MyGov ने Digital Portal Presenter / Video Anchor के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आपके पास एंकरिंग, डिजिटल मीडिया, पॉडकास्टिंग, कंटेंट क्रिएशन और प्रोडक्शन का अनुभव है तो आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारत सरकार के प्लेटफॉर्म MyGov ने वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये वैकेंसी Digital Portal Presenter / Video Anchor के लिए है। इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर होना आवश्यक है।
प्रमुख कार्य
चयनित उम्मीदवार को डिजिटल कंटेंट और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
  • मौजूदा YouTube IPs को कॉन्सेप्ट, रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, प्रोडक्शन, एंकरिंग, पब्लिशिंग और प्रमोशन सहित शुरू से अंत तक संभालना।
  • नए YouTube IPs, पॉडकास्ट, इंटरव्यू, एक्सप्लेनर, लाइव शो और सोशल मीडिया-केंद्रित फॉर्मेट तैयार करना।
  • कठिन विषयों को सरल, रोचक और संवादात्मक भाषा में प्रस्तुत करना।
  • इंटरव्यू, पॉडकास्ट, पैनल डिस्कशन और लाइव कार्यक्रमों की एंकरिंग एवं मॉडरेशन करना।
  • विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के साथ संवाद करना।
  • स्क्रिप्ट, स्टोरीलाइन, विजुअल ट्रीटमेंट, एडिटिंग और ऑडियंस एंगेजमेंट के लिए रचनात्मक दिशा देना।
  • YouTube एल्गोरिदम, ऑडियंस बिहेवियर, डिस्कवरबिलिटी, CTR, रिटेंशन और वॉच टाइम का विश्लेषण करना।
  • कंटेंट के प्रदर्शन के आधार पर टाइटल, थंबनेल, फॉर्मेट और पब्लिशिंग रणनीति में सुधार करना।
आवश्यक योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जनर्लिज्म, मीडिया, मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, एंकरिंग, डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, पॉडकास्टिंग, पत्रकारिता, ब्रॉडकास्टिंग या प्रोडक्शन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। YouTube और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का मजबूत पोर्टफोलियो होना भी महत्वपूर्ण है।
न्यूज, टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, सरकार, बिजनेस या मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। उम्मीदवारों में बेहतर कम्युनिकेशन, इंटरव्यू, रिसर्च, स्क्रिप्टिंग और स्टोरीटेलिंग कौशल होना चाहिए।
इस भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://static.mygov.in/static/resources/s3fs-public/2026-09/mygov_1789026488_a4bbb267.pdf
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MyGov की ओर से जारी आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इस ऑफिशियल गूगल फॉर्म को क्लिक करें
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf3v6aQgY8iQ4Oa5gGckRbP7j25HrG5MdOgrBi-44iaAQY59Q/viewform
अप्लाई करने की अंतिम तारीख: 20 सितंबर 2026
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें