नई दिल्ली। करियर डेस्क
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने Aatmanirbhar Bharat Centre for Design (ABCD) प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत 1 पद भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवार को ₹75,000 प्रति माह का समेकित मानदेय मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
आवश्यक योग्यता
प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए:
-
बिजनेस मैनेजमेंट
-
मार्केटिंग
-
रिटेल मैनेजमेंट
-
आर्ट हिस्ट्री
-
म्यूजियोलॉजी
-
हिस्ट्री
-
फाइन आर्ट्स
-
कंजर्वेशन
-
एंथ्रोपोलॉजी
-
संबंधित या संबद्ध क्षेत्र
अनुभव
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अनुभव कार्यक्रम प्रबंधन, कला एवं संस्कृति से जुड़े आयोजनों, प्रदर्शनियों, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट डिजाइन या आउटरीच गतिविधियों में होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार में निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
-
मजबूत कम्युनिकेशन, नेगोशिएशन और नेटवर्किंग स्किल्स।
-
कारीगर समूहों, NGOs या सरकारी परियोजनाओं के साथ कार्य अनुभव को प्राथमिकता।
-
MS Office, बेसिक प्रपोजल राइटिंग और इवेंट मैनेजमेंट का ज्ञान।
-
हिंदी और अंग्रेजी में उत्कृष्ट लेखन एवं संचार कौशल।
-
निर्धारित समयसीमा में तेजी से काम करने की क्षमता।
-
प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों के लिए व्यापक यात्रा करने की इच्छा।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रमुख कार्य
चयनित प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारियों में शिल्प और विरासत-आधारित उत्पादों के लिए बिजनेस, रिटेल और मार्केटिंग रणनीति तैयार करना, बाजार से जुड़ाव विकसित करना तथा कारीगर समूहों और डिजाइन संस्थानों के साथ समन्वय करना शामिल होगा।
इसके अलावा, उम्मीदवार को प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं, सेमिनारों, व्याख्यानों और फिल्म स्क्रीनिंग जैसे ABCD कार्यक्रमों का प्रबंधन करना होगा। प्रोजेक्ट प्रस्ताव, बजट, प्रगति रिपोर्ट, प्रचार सामग्री और कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण तैयार करना भी कार्य का हिस्सा होगा।
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर आवेदन फॉर्म, अपडेटेड रिज्यूमे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यू?
-
इंटरव्यू की तिथि: 21 सितंबर 2026
-
इंटरव्यू का समय: सुबह 11:00 बजे
-
रिपोर्टिंग समय: सुबह 10:00 बजे
-
स्थान: Meeting Room, Cultural Informatics Lab, 3rd Floor, B-Wing, IGNCA।
कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए?
उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
-
भरा हुआ आवेदन फॉर्म।
-
अपडेटेड रिज्यूमे।
-
सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और मार्कशीट की स्व-सत्यापित प्रतियां।
-
अनुभव प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां।
-
पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी एक प्रति आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस।
-
चयन होने पर पूर्व नियोक्ता, संस्था या शैक्षणिक संस्थान से प्राप्त दो संदर्भ पत्र/प्रशंसापत्र प्रस्तुत करने होंगे।
उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना होगा, क्योंकि मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। केवल पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से है। उम्मीदवारों को विज्ञापन के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://ignca.gov.in/vaccancy/10092026-ABCD-Project.pdf
Post Views: 5




