ईश्वी सिंह
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है, जो भारत की ‘सांस्कृतिक कूटनीति’ (Cultural Diplomacy) और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंधों को संचालित करने वाली मुख्य संस्था है
ये संस्थान हर साल हजारों विदेशी छात्रों को भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों में उच्च शिक्षा (UG, PG, PhD) प्राप्त करने के लिए पूरी छात्रवृत्ति (ICCR Scholarships) प्रदान करता है।
ICCR भारत की “सॉफ्ट पावर” (Soft Power) को मजबूत करने और वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध विविधता, संस्कृति एवं शैक्षिक पहचान को स्थापित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप भी इस संस्था से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Eligibility Criteria)
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है:
-
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास मास कम्यूनिकेशन (Mass Communication), जर्नलिज्म (Journalism), फाइन आर्ट्स (Fine Arts) या मीडिया स्टडीज में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
-
अनुभव: वीडियो प्रोडक्शन के क्षेत्र में 2 से 4 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
-
भाषा ज्ञान: उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान (पढ़ना और बोलना) होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन (Salary)
अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम ₹80,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी/जांच के बाद योग्य पाए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन ICCR के निर्णय के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाक (Speed Post/Registered Post) द्वारा या ई-मेल के माध्यम से भेजा जा सकता है:
-
डाक द्वारा भेजने का पता:
डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR),
आज़ाद भवन, इंद्रप्रस्थ एस्टेट, नई दिल्ली – 110002
-
ई-मेल आईडी:
spadmn.iccr@gov.in
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें:
ICCR Official Notification PDF
Post Views: 9





