नई दिल्ली। करियर डेस्क
प्रसार भारती भारत का लोक सेवा प्रसारक है। प्रसार भारती के अंतर्गत आने वाले डीडी इंडिया चैनल के लिए वीडियो पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट / वीडियो एडिटर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
कुल पदों की संख्या 7 है। ये भर्ती पूर्णकालिक संविदा (Contractual Basis) के आधार पर की जाएंगी। पहले एक साल के लिए सिलेक्शन किया जाएगा फिर वर्क पर्फामेंस के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
एक नज़र…वैकेंसी पर
विवरण |
मान / जानकारी |
कार्यस्थल |
DD India, दूरदर्शन भवन, नई दिल्ली |
अनुबंध की अवधि |
1 वर्ष (वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के आधार पर नवीनीकृत की जा सकती है) |
मासिक मानदेय (Salary) |
₹50,000/- तक (नेगोशिएबल/परस्पर सहमति योग्य) |
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन (Prasar Bharati Avedan Portal) |
आवेदन की अंतिम तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर |
पात्रता और योग्यता मानदंड
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) एवं फिल्म एवं वीडियो एडिटिंग में प्रोफेशनल डिप्लोमा।
-
भाषा ज्ञान: अंग्रेजी भाषा में निपुणता (Proficiency in English)।
-
अनुभव: संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव (जैसे कि Adobe Premiere Pro, FCP आदि पर कार्य करने की दक्षता)।
-
आयु सीमा: अधिसूचना जारी होने की तिथि तक 45 वर्ष से कम।
मुख्य कार्य
-
अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय समाचार एवं कार्यक्रमों के लिए वीडियो फुटेज की एडिटिंग।
-
प्रसारण (Telecast) के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों का निष्पादन।
-
डीडी इंडिया चैनल की प्रसारण प्राथमिकताओं के अनुसार टीवी कार्यक्रमों का समय पर संपादन।
आवेदन कैसे करें अप्लाई (How to Apply)
-
प्रसार भारती के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल http://avedan.prasarbharati.orgपर जाएं।
-
अपने ईमेल और फोन नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें करें।
-
आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म की समीक्षा करने के बाद जमा (Submit) करें।
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को समय से पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/07/NIA-07-engagment-of-VPPA-Video-Editor.pdf
Post Views: 228




