📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

दूरदर्शन पटना में निकली न्यूज रीडर, एडिटर जैसे कई पदों की कैजुअल वैकेंसी..ऐसे करें अप्लाई

मीडिया, रेडियो, टीवी पत्रकारिता और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। खासतौर पर उर्दू, भोजपुरी, मैथिली और क्षेत्रीय भाषाओं से जुड़े उम्मीदवारों को इसका लाभ मिल सकता है। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न कैजुअल कैटेगरी में किया जाएगा। इसमें न्यूज रीडर, न्यूज एडिटर, ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े पद और क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। 

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
देश के सार्वजनिक प्रसारक ने दूरदर्शन केंद्र पटना (DDK Patna) के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में विभिन्न कैजुअल असाइनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मीडिया, पत्रकारिता, न्यूज रीडिंग, एडिटिंग और डिजिटल मीडिया से जुड़े युवाओं के लिए शानदार अवसर मानी जा रही है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
प्रसार भारती द्वारा जारी नोटिफिकेशन में विभिन्न कैजुअल असाइनी कैटेगरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
  • न्यूज रीडर
  • न्यूज एडिटर
  • ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
  • वेबसाइट/डिजिटल मीडिया संबंधित कार्य
  • उर्दू एवं क्षेत्रीय भाषा विशेषज्ञ
  • पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट
हालांकि पदों की संख्या और श्रेणी संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक पीडीएफ नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism/Mass Communication) में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए मीडिया अनुभव, न्यूज रीडिंग, एडिटिंग या डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिल सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजे जाएंगे। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 में 2026 है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, वॉइस टेस्ट, स्किल टेस्ट या प्रोफेशनल दक्षता के आधार पर किया जा सकता है। अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है।
कैसे डाउनलोड करें नोटिफिकेशन?
उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट के वैकेंसी सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/04/Annexure-Advt-New-inclduing-Urdu-ANE-and-NR-1.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित…कहा.. युवा वैज्ञानिकों से होता है राष्ट्र निर्माण…’विकसित भारत’ के निर्माण के लिए वैज्ञानिक क्षमता बनेगा आधार