नई दिल्ली। जानी-मानी सन फार्मा से जुड़ी सन फार्मा साइंस फाउंडेशन ने रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत मेडिकल रिसर्च फेलोशिप के तहत तीन पुरस्कार मिलेंगे।
कितनी मिलेगी फेलोशिप
सन फार्मा साइंस फाउंडेशन रिसर्च फेलोशिप के अंतर्गत मेडिकल साइंस में उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस श्रेणी में कुल तीन फेलोशिप प्रदान की जाएंगी, जिनमें एक भारतीय और एक विदेश में कार्य करने वाले रिसर्चर के साथ साथ एक क्लिनिकल रिसर्चर को सम्मानित किया जाएगा।
प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
युवा रिसर्चर्स को मौका
इस फेलोशिप के तहत 30 वर्ष से कम उम्र के युवा शोधकर्ताओं को भी अच्छा मौका मिलेगा। सन फॉर्मा फाउंडेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक “यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड” उन युवा शोधकर्ताओं को मिलेगा जिन्होंने अपने अपनी रिसर्च के माध्यम से विशेष उपलब्धि हासिल की है।
इस श्रेणी में चयनित उम्मीदवार को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र मिलेगा और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रजेंट करने के लिए 1 लाख रुपये तक का सहयोग भी मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार सन फार्मा साइंस फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
महत्वपूर्ण जानकारी
-
संस्था: सन फार्मा साइंस फाउंडेशन
-
फेलोशिप वर्ष: 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
-
पुरस्कार राशि: 1 लाख से 5 लाख रुपये तक
यह फेलोशिप मेडिकल और वैज्ञानिक रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://sunpharmasciencefoundation.net/
Post Views: 64




