📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन…जानिए क्या है पात्रता, कैसे करें आवेदन?

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, साइंस और टेक्नोलॉजी, पर्यावरण संरक्षण तथा कला एवं संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। आइए जानते हैं कि इस नेशनल अवॉर्ड के लिए कैसे आवेदन करना है?

SHARE:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश के बच्चों के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों को पहचान देना और प्रोत्साहित करना है। हर वर्ष यह पुरस्कार उन प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो प्रतिवर्ष देश भर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के पात्र हैं।

क्या है आवश्यक पात्रता

पात्रता के अनुसार, भारत में रहने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम हो, इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि देश के हर कोने से योग्य बच्चों को इस अवसर का लाभ मिल सके।

पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और अनुशंसा, दोनों पर विचार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। इसके बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर विजिट कर प्राप्त की जा सकती है।

कैसे करें आवेदन

नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है । इच्छुक उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए https://awards.gov.in पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।

इस प्रक्रिया में स्व-नामांकन और अन्य द्वारा अनुशंसा, दोनों को स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए क्या करें?

यह पुरस्कार न केवल बच्चों की उपलब्धियों को सम्मानित करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

बाल बाल बचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप… ‘वॉशिंगटन हिल्टन’ होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान बैंकट हॉल के अंदर हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां…सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला…आरोपी हमलावर गिरफ्तार