📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

केंद्र सरकार के विभन्न विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर्स की निकली रिगुलर वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

SSC यानि Staff Selection Commission ने हिंदी अनुवादक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या है योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया ?

SHARE:

नई दिल्ली, करियर डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए हिंदी अनुवादक के क्षेत्र में यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
84 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत निम्न पद शामिल हैं:
  • Junior Hindi Translator (JHT)
  • Junior Translation Officer (JTO)
  • Junior Translator (JT)
  • Senior Hindi Translator (SHT)
  • Senior Translation Officer (STO)
कुल 84 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।
वेतन (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 से 7 के तहत ₹35,400 से ₹1,42,400 तक मासिक वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
  • उम्मीदवार के पास हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए
  • एक भाषा दूसरी के रूप में अनिवार्य विषय हो
  • हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में डिप्लोमा या 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक
आयु सीमा (Age Limit)
  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष (01 अगस्त 2026 के अनुसार)
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • पेपर-1 परीक्षा: अगस्त–सितंबर 2026 (संभावित)
आरक्षण और पोस्टिंग
  • SC/ST/OBC/EWS/PwBD को नियमानुसार आरक्षण
  • चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है.
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है.
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन के समय सही जानकारी देना अनिवार्य है। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें- https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_cht_2026.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

बाल बाल बचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप… ‘वॉशिंगटन हिल्टन’ होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान बैंकट हॉल के अंदर हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां…सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला…आरोपी हमलावर गिरफ्तार