📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन..जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

भारतीय विज्ञान संस्थान यानि Indian Institute of Science (IISc) बैंगलोर में स्थित है जो कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इस संस्थान ने PhD डिग्री होल्डर्स और थीसिस जमा कर चुके स्कॉलर्स से IPDF यानि International/Indian Postdoctoral Fellowship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप उन भारतीय और विदेश रिसर्च स्कॉलर्स के लिए एक शानदार अवसर है जो भारत के टॉप इंस्टीट्यूट से वर्ल्ड क्लास रिसर्च करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अप्लाई करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस फेलोशिप के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या है?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क

भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science) देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष  1909 में मशहूर उद्योगपति जमशेदजी नुसरवानजी टाटा, मैसूर शाही परिवार और भारत सरकार के बीच साझेदारी से हुई थी। यहां पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंम्प्युटर साइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी जैसे कई पॉपुलर कोर्सेज की पढ़ाई होती है।

क्या है IISc का IPDF प्रोग्राम?

IISc का IPDF (International/Indian Postdoctoral Fellowship) एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जो प्रतिभाशाली PhD धारकों को एडवांस्ड रिसर्च, ग्लोबल एक्सपोजर और बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है।

कितनी मिलेगी फेलोशिप?

  • ₹80,000 प्रति माह + HRA
  • अतिरिक्त रिसर्च ग्रांट
  • वर्ल्ड क्लास फैसलिटिज
  • वर्ल्ड क्लास लैब्स
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च वर्क करने का मौका
  • करियर ग्रोथ के शानदार स्कोप

आवश्यक पात्रता (Eligibility Criteria)

  • विज्ञान/इंजीनियरिंग/इंटरडिसिप्लिनरी क्षेत्र में PhD
  • मजबूत रिसर्च प्रोफाइल और पब्लिकेशन
  • स्वतंत्र रिसर्च करने की क्षमता
  • Thesis जमा कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं
  • भारतीय और विदेशी दोनों उम्मीदवार पात्र

कैसे होगा सिलेक्शन?

सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए रिसर्च प्रपोजल का मूल्यांकन किया जाएगा फिर शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट्स को इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा।

इस दौरान कंडीडेट्स को रिसर्च प्रपोजल डिफेंड करना होगा और सिलेक्शन कमेटी के मेंबर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। इसी के आधार पर मार्किंग होगी और फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी

आवेदन कैसे करें? 

  • IISc की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://iisc.ac.in/careers
  • “Postdoctoral Fellowship (IPDF)” चुनें
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • पात्र उम्मीदवार ऑन लाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • आवेदन की समीक्षा तिमाही आधार पर होगी, जिसकी
    • 31 मार्च 2026
    • 30 जून 2026
    • 30 सितंबर 2026
    • 31 दिसंबर 2026

यह उन छात्रों के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है जो रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं। बेहतर होगा कि आप जल्दी आवेदन करें और एक मजबूत रिसर्च प्रपोजल तैयार करें ताकि चयन की संभावना बढ़ सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

बाल बाल बचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप… ‘वॉशिंगटन हिल्टन’ होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान बैंकट हॉल के अंदर हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां…सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला…आरोपी हमलावर गिरफ्तार