📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

ट्रेन टिकट कैंसिल कराना पड़ेगा महंगा..रेलवे ने टिकट कैंसिल कराने का चार्ज बढ़ाया

सरकार ने रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। लोग मज़बूरी में ही अपना टिकट कैंसिल कराते हैं तो अब उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर रेलवे अब कैंसिलेशन चार्ज अधिक वसूलेगी तो वहीं दूसरी ओर एक और भारतीय रेलवे की विडंबना देखिए RAC टिकट वालों को आधी सीट मिलती है लेकिन उनसे किराया आधा नहीं पूरा लिया जाता है। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल 2026 से ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर नई रिफंड पॉलिसी क्या है?

SHARE:

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल 2026 से टिकट रद्द (Cancellation) और पैसे वापसी यानि रिफंड के नियमों में बड़े बदलाव करेगी। रेलवे का कहना है कि इन नए नियमों से टिकटों के दुरुपयोग को रोकना है और यात्रियों के लिए अधिक पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
 क्या हैं नए नियम ?
रेलवे के नए नियमों के अनुसार अब रिफंड पाने के लिए समय सीमा पहले से अधिक सख्त कर दी गई है। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है।
नए रिफंड स्लैब के अनुसार, ट्रेन छूटने से 72 घंटे से अधिक पहले रद्द करने पर केवल निर्धारित कैंसिलेशन चार्ज कटेगा. 72 से 24 घंटे के बीच 25% किराया काटा जाएगा, जबकि 24 से 8 घंटे के बीच रद्द करने पर 50% किराया कटेगा.
 1. अधिकतम रिफंड विंडो बढ़ी
  • अब टिकट रद्द करने पर पूरा या अधिकतम रिफंड केवल तभी मिलेगा जब 72 घंटे पहले कैंसिल किया जाए जबकि पहले यह सीमा 48 घंटे थी
 2. 25% कटौती का नया नियम
  • यदि टिकट 72 घंटे से 24 घंटे के बीच रद्द किया जाता है तो कुल किराए का 25% काट लिया जाएगा
3.. 50% कटौती स्लैब
  • अगर टिकट 24 घंटे से 8 घंटे पहले रद्द किया जाता है तो 50% किराया काटा जाएगा
4. 8 घंटे से कम समय पर टिकट कैंसिल कराने पर कुछ भी पैसा वापस नहीं मिलेगा।
  • यदि टिकट ट्रेन के निर्धारित समय से 8 घंटे से कम समय पहले रद्द किया जाता है कोई रिफंड नहीं मिलेगा
5. बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा
यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि अब आप अपना boarding station  ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकते हैं
इससे अंतिम समय की परेशानी कम होगी।
रेलवे ने क्यों बदले गए नियम? 
रेलवे मंत्री के अनुसार, इन नियमों का मुख्य उद्देश्य है:
  • फर्जी एजेंटों (touts) पर रोक लगाना
  • एक साथ कई टिकट बुक कर आखिरी समय पर कैंसिल करने की प्रवृत्ति खत्म करना
  • रेलवे को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करना
  • वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराना
यात्री कृपया ध्यान दें
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप अनावश्यक नुकसान से बच सकें। अब यात्रा प्लानिंग पहले से करनी होगी।
अंतिम समय में टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ेगा।रिफंड पाने के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी होगा। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

सरकार ने पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक की…कहा…सरकार की प्राथमिकता प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और घरेलू ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है, देश में कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार है और नए टैंकर भी आ रहे हैं..  घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है