📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

बैंकिंग में भविष्य बनाने वाले युवाओं के अच्छा अवसर…PNB अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम से जुड़कर बनाएं करियर

यदि आप बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा अवसर है। पीएनबी ने 5 हज़ार से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है । आइए जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन करना है?

SHARE:

नई दिल्ली. अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है.
5138 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
PNB ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 5138 पदों पर भर्ती निकाली है जिनमें से सामान्य (General) 2383 पद, ओबीसी (OBC) 1110 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) 464 पद, एससी (SC) 887 पद और एसटी (ST) 294 पद शामिल हैं।
पीएनबी का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम युवाओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और शाखा संचालन से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को बैंक के विभिन्न विभागों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा।
इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए चयनित युवाओं को बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिलेगा इससे उनकी स्किल्स डिवलेप होगी।
आवश्यक योग्यता
  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।
  • हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संबंधित राज्य/क्षेत्र के अनुसार स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए
उम्र सीमा-
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2026 है।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर क्लिक करें
  • होम पेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाएं।
  • Apprentice और फिर PNB विकल्प चुनें.
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • Login 1st time पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ‘महाकुंभ’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन…पीपुल, प्लैनेट और प्रोग्रेस की थीम पर हो रहे इस समिट में कई देशों के प्रतिनिधि हो रहे हैं शामिल

दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 की हुई शुरूआत… “मैदान में तालमेल, डेमोक्रेसी में मजबूती” है इस साल खी थीम….72 महिलाओं समेत कुल 383 प्रतिभागी खेलों में ले रहे हैं भाग