नई दिल्ली. करियर डेस्क
केंद्र सरकार में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment – MoLE) ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी।
पोस्ट– यंग प्रोफेशनल्स (मीडिया)
पदों की संख्या- 2
आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मीडिया आदि से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा
अनुभव- किसी भी मीडिया संस्थान में काम करने का कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस
आयु सीमा- अधिकतम 32 वर्ष
वेतन– 60 हज़ार रुपए प्रति माह
कार्य विवरण- प्रेस रिलीज, प्रेस नोट्स और आर्टिकिल्स लिखना, मीडिया अभियानों के लिए विषय-वस्तु अनुसंधान और लेखन, प्रिंट, ऑडियो-विजुअल और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट लिखना, मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट लिखना, पीआईबी यानि प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के साथ कोऑर्डिनेट करना, मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं पर कंटेंट लिखना और फोटो वीडियो उपलब्ध कराना आदि
क्या है चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की जांच करते हुए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें टेस्ट- इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा
आवेदन कैसे करे? –
इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://recruitment.ncs.gov.in/recruitment-of-young-professional-media-2025-user-selection
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://labour.gov.in/sites/default/files/vacancy_circular_for_02_posts_of_young_professionals_media._0001.pdf


