नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क। आईआईएमसी देश का प्रमुख जनसंचार संस्थान है, जो पत्रकारिता, मीडिया और संचार के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और शोध के लिए जाना जाता है। पीएचडी कार्यक्रम का उद्देश्य अकादमिक शोध को बढ़ावा देना और मीडिया एवं संचार से जुड़े समकालीन मुद्दों पर गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करना है।
आईआईएमसी का पीएचडी कार्यक्रम मीडिया और संचार से जुड़े समकालीन मुद्दों पर गहन शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। यह कोर्स अकादमिक शोध, मीडिया नीति, डिजिटल मीडिया और जनसंचार के विभिन्न आयामों पर केंद्रित है।
आवश्यक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री
- यूजीसी नेट/जेआरएफ योग्य उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिल सकती है
क्या है एडमिशन प्रॉसेस?
प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शोध प्रस्ताव (रिसर्च प्रपोज़ल) और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को नेट/जेआरएफ में छूट भी दी जा सकती है।
पीएचडी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों श्रेणियों में होगी। इसके लिए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और यह 30 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। यूजीसी-नेट योग्यता वाले उम्मीदवारों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
वहीं, यूजीसी-नेट के बिना आवेदन करने वाले पार्ट टाइम उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा देनी होगी। चयनित उम्मीदवारों की सूची 23 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी और साक्षात्कार 9 मार्च 2026 से शुरू होंगे।
प्रवेश की पूरी प्रक्रिया 27 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी और कोर्सवर्क की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर पीएचडी एडमिशन से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं।
IIMC से PhD करने के फायदे
- अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन में शोध
- अकादमिक, मीडिया संस्थानों और शोध संगठनों में करियर के अवसर
- पत्रकारिता और संचार अध्ययन में विशेषज्ञता
महत्वपूर्ण सूचना
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें- https://iimc.gov.in/
–https://iimc.gov.in/files/announcements/PhD-Admission-Notification-2025-26.pdf





