नई दिल्ली. करियर डेस्क । NCERT यानि National Council of Educational Research and Training, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणात्मक शैक्षिक विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता और सलाह देना है और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किताबों को प्रकाशित करना है.
एनसीईआरटी ने अपने मुख्यालय नई दिल्ली के साथ-साथ अपने क्षेत्रीय केंद्रों के लिए कई पदों पर रिगुलर वैकेंसी निकली है। इसके लिए क्या है आवश्यक योग्यता, अनुभव और क्या है सिलेक्शन प्रॉसेस, आइए जानते हैं
पोस्ट- सुपरिटेंडेंट इन्जीनियर
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में बीटेक, एमटेक, या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
अनुभव- 10 साल
वेतनमान– पे लेवल12
उम्र सीमा- अधिकतम 50 वर्ष
चयन प्रक्रिया– इंटरव्यु
पोस्ट- असिस्टैंट इन्जीनियर
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में बीटेक, एमटेक, या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
अनुभव- 5 साल
वेतनमान– पे लेवल 10
उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया– रिटेन टेस्ट औऱ इंटरव्यु
पोस्ट- प्रोडक्शन ऑफिसर
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से प्रिंटिग टेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री या किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री और प्रिंटिग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
अनुभव- 5 साल
वेतनमान– पे लेवल 11
उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया– इंटरव्यु
पोस्ट- असिस्टैंट प्रोडक्शन ऑफिसर
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से प्रिंटिग टेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री या किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री और प्रिंटिग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
अनुभव- 5 साल
वेतनमान– पे लेवल 10
उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया– इंटरव्यु
पोस्ट- असिस्टैंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से जनर्लिज्म और मास कम्युनिकेशन में डिग्री या किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री और प्रिंटिग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
अनुभव- 3 साल
वेतनमान– पे लेवल 10
उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया– रिटेन टेस्ट और इंटरव्यु
पोस्ट- टीवी प्रोड्युसर (ग्रेड 3)
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन और जनर्लिज्म और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा
अनुभव- कम से कम 1 साल का टीवी चैनल में काम करने का एक्सपीरियंस
वेतनमान– पे लेवल 5
उम्र सीमा- अधिकतम 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया– रिटेन टेस्ट
पोस्ट- रेडियो प्रोड्युसर (ग्रेड 3)
योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन और ऑडियो-रेडियो प्रोडक्शन में डिप्लोमा या जनर्लिज्म और मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
अनुभव- कम से कम 1 साल का रेडियो चैनल में काम करने का एक्सपीरियंस
वेतनमान– पे लेवल 5
उम्र सीमा- अधिकतम 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया– रिटेन टेस्ट
परीक्षा फीस- जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस के लिए पे- लेवल 10 और 12 के लिए 1500 रुपए और पे- लेवल 6 और 7 के लिए 1200 रुपए ऑनलाइन तरीके से पेमेंट करना करना होगा। एसी, एसटी, भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस नहीं देनी है।
कैसे करें आवेदन- इन पदों के लिए 27 दिसंबर 2025 से ऑन-लाइन आवेदन शुरू हो गए हैं जो 16 जनवरी 2026 तक चलेंगे । ऑन-लाइन आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://ncert.nic.in पर क्लिक करें
सभी पदों की पूरी जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/nonacademicvacancy/Advt_DQ_8256_EN.pdf


