📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जनवरी 2026 में होगा परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण…भाग लेने के लिए इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशन

प्रत्येक छात्रों की चाहत होती है वे परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल करें, इसके लिए उनके दिलो-दिमाग में हमेशा परीक्षा को लेकर एक अनजाना सा डर या दबाव रहता है। पीएम के साथ परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम से छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर डर खत्म होता है। ये कार्यक्रम छात्रों के साथ साथ टीचर्स और पैरेंट्स के लिए एक लाइफलांग लर्निंग प्रोग्राम होता है। अगर आप भी इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि इसके लिए कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

SHARE:

नई दिल्ली. परीक्षा पे चर्चा..ये यह एक ऐसा शैक्षिक अभियान है जिसे पीएम मोदी नरेन्द्र मोदी ने छात्रों के लिए शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों को एक साथ एक मंच में लाकर छात्रों के अंदर सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं का सामना करना है ताकि वे जीवन की परीक्षा में बेहतर कर सकें। 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ शामिल
परीक्षा में चर्चा 2025 का कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस कार्यक्रम के लिए 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए ये कार्यक्रम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था।
अब एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा का आयोजन नए साल 2026 में होने जा रहा है जिसमें पीएम मोदी, छात्रों को हंसी खुशी के साथ तनाव-मुक्त परीक्षाओं देने के लिए मोटिवेट करेंगे।
11 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन
परीक्षा में चर्चा 2026 के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। ये नौवां संस्करण है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे। हलांकि इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक तौर पर तारीख का एलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के आखिर में या फिर फरवरी में हो सकती है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  परीक्षा के तनाव, पढ़ाई की रणनीति और जीवन से जुड़े विषयों के बारे में छात्रों से बात करेंगे। इसके अलावा वे छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें http://innovateindia1.mygov.in

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है। इससे पहले ही रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जाती है। इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक  वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर “अभी भाग लें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद अपनी श्रेणी (छात्र/शिक्षक/अभिभावक) चुनकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें