नई दिल्ली. करियर डेस्क । केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली राइट्स लिमिटेड, एक नवरत्न कंपनी है जो कि ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, और संबंधित टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य करता है।
राइट्स लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन तरीके से 26 नवंबर 2025 से शुरु हो गई है जो कि 25 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक राइट्स करियर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता- इस वैकेंसी के लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए.
- सिविल: सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट
- इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सप्लाई/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिग्री
- मैकेनिकल: मैकेनिकल/उत्पादन/विनिर्माण/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री
- एस एंड टी (S&T): इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिग्री
- रसायन: रसायन/पेट्रोकेमिकल प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
- आईटी (IT): कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री
- फार्मा: फार्मेसी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री
परीक्षा फीस- जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कंडीडेट्स को 600 रुपये और ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये परीक्षा फीस है जो कि ऑन-लाइन बैंकिंग या फिर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 साल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
अनुभव: 2 साल का अनुभव होना चाहिए
सिलेक्शन प्रोसेस- रिटेन और इंटरव्यु के आधार पर सिलेक्शन होगा। रिटेन टेस्ट में 125 वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के सवाल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसके लिए 2.5 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग यानि गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 मिनट के अतिरिक्त समय मिलेगा।
इंटरव्यु में शार्टलिस्ट होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक लाने होंगे जबकि एससी/एसटी/ओबीसी)/दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित पदों हेतु 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को वैकेंसी के अनुसार 1:6 के अनुपात में इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए रिटेन एग्जाम और इंटरव्यु के बीच 60: 40 का अनुपात होगा।
ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें
https://www.rites.com/Upload/Career/Advertisement_M-89-120_pdf-2025-Nov-26-12-6-1.pdf



