मुंबई. एंटरटेनमेंट डेस्क
शानदार इंसान, दमदार अभिनेता, जानदार शायर धर्म सिंह देओल उर्फ धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा के नसराली गांव में हुआ। उनके पिता का नाम केवल किशन सिंह देओल था जो किसानी करते थे और वे एक स्कूल में शिक्षक भी थे। आइए जानते हैं उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ बड़ी बातें…
धर्मेंद्र को शुरू से ही हिंदी फिल्मों में बहुत दिलचस्पी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने ज़माने की बड़ी अभिनेत्री सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 40 बार देखी।
इस फिल्म का उनके दिलोदिमाग पर इतना असर पड़ा कि उन्होंने एक्टर बनने का फैसला कर लिया लेकिन मुंबई की राह आसान नहीं थी लेकिन कहते हैं न जहां चाह..वहां राह.
फिल्मफेयर पत्रिका ने साल 1958 में एक ऑल इंडिया लेवल टैलेंट सर्च कॉम्पटीशन का आयोजन किया। इसमें उन्होंने अप्लाई किया और अपने टैलेंट के बलबूते वे सिलेक्ट भी हो गए और इस तरह फिल्मी दुनिया में आने का रास्ता खुल गया।
धर्मेंद्र को ही-मैन नाम से भी जाना जाता है। उनकी एक फिल्म ‘फूल और पत्थर’ 1966 में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। दरअसल इस फिल्म में एक सीन है जहां पर वे एक सीन में अपनी शर्ट उतारते हैं। इस सीन के आते ही थिएटर तालिओं की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इसके बाद उनकी ये तस्वीर उस दौर के कई फिल्मी पत्रिकाओं में छपी थी। उनका शानदार और दमदार मर्दाना व्यक्तित्व को देखते हुए उनका नाम ही-मैन पड़ गया और इसके बाद उनकी कई सुपरहिट एक्शन फिल्में आई जिससे उनकी ही-मैन की इमेज और स्ट्रांग बन गई।
इसके बाद उनकी ये पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तब पहुंच गई जब साल 1970 में अमेरिका की फेमस मैगजीन ‘टाइम’ ने उन्हें वर्ल्ड के टॉप 100 हैंडसम लोगों में शामिल किया।
अपनी बॉयोपिक में किस एक्टर का लिया नाम ?
सलमान खान के पिता सलीम खान से उनके बेहद करीबी और पारिवारिक संबंध रहे हैं। धर्मेंन्द्र से जब एक इंटरव्यु में सवाल किया गया कि वे अपनी ज़िंदगी और करियर पर कोई बायोपिक बने तो पर्दे पर उनका किरदार कौन सबसे अच्छा निभा सकता है तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने सलमान खान का नाम लिया। सलमान खान भी धर्मेंद्र का बेहद सम्मान करते थे।अब देखना होगा कि क्या कोई धर्मेंन्द्र के ऊपर कोई बायोपिक फिल्म बनाएगा…और सलमान खान उस फिल्म में नज़र आएंगे।
किस फिल्म में आखिरी बार आएंगे नज़र?
धर्मेन्द्र की आने वाली फिल्म का नाम इक्कीस है जो कि इसी साल 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगे।
श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म देश के सबसे युवा सैनिक परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।


