नई दिल्ली। बिहार चुनाव का परिणाम आ चुका है। बिहार चुनाव में हुए एग्जिट पोल के आंकड़े से कहीं ज्यादा एनडीए को सीटें मिली हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में एनडीए को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी लेकिन बिहार की जनता ने इससे कहीं ज्यादा यानि 202 सीटें जिताकर इतिहास रच दिया।
‘बिहार में अभी नहीं लौटेगा जंगलराज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक होता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है।
बिहार में जंगलराज के दौरान मतपेटियों को खुलेआम लूट लिया जाता था लेकिन अब उसी बिहार में रिकॉर्डतोड़ मतदान हो रहा है। अब बिहार में जंगलराज कभी नहीं लौटेगा।
‘बिहार की जनता ने SIR का समर्थन किया’
दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के चुनाव ने साफ कर दिया है कि बिहार की जनता ने खासतौर पर युवा और महिला मतदाताओं ने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण (SIR) का समर्थन किया।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि देशभर में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें ताकि कोई घुसपैठिया वोट नहीं कर सके, सिर्फ सही लोग मतदान कर सके
‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से बंगाल की ओर प्रवाहित होती हैं तो अब बीजेपी का विजय रथ बंगाल की ओर जाएगा । बीजेपी बंगाल के जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी। आपको बता दें कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में अगले 5 महीने में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग बंगाल में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम कर रहा है।
बिहार में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी बहुत उत्साहित है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे पूरी तैयारी के साथ बंगाल के जंगलराज को उखाड़ने की तैयारी कर लें । बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि बिहार की तरह बंगाल में भी बीजेपी जीत की नई इबारत लिखेगी। उधर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जीत का बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Post Views: 161



