📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCERT में निकली मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी…55 हजार मिलेगी सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

NCERT के पब्लिकेशन डिविजन के लिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी निकली है। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर शुरू में 1 साल के लिए होगी जिसे बाद में तब तक की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है जब तक कि रिगुलर वैंकसी भर न जाए। आइए जानते हैं कि इस पद के लिए क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन?

SHARE:

PC- NCERT

नई दिल्ली. करियर डेस्क । 

एनसीईआरटी यानि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के प्रकाशन विभाग के लिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी का विज्ञापन निकला है जिसके लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव इस प्रकार है

पोस्ट- मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव

पदों की संख्या- 4 (अनारक्षित: 03, अन्य पिछड़ा वर्ग: 01)

योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से  बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। सेल्स या मार्केटिंग या मैनेजमेंट मेंं डिग्री या डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव- किसी मीडिया या पब्लिकेशन हाउस में सेल्स या मार्केटिंग में काम करने का 3 साल का अनुभव

पारिश्रमिक– 55 हज़ार रूपए प्रति माह

उम्र सीमा- अधिकतम 30 वर्ष। सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट

आवेदन कैसे करें-

इच्छुक आवेदक जिनके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है वे एनसीईआरटी की वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरें और अपने एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबंधित डॉक्युमेंट्स की फोटोस्टेट कॉपीज को सेल्फ अटेस्टेड करके एक सीलबंद लिफाफे में रखे जिसके टॉप पर “मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद हेतु आवेदन” लिखना है।

इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट से  प्रशासनिक अधिकारी, प्रकाशन विभाग, एनसीईआरटी, श्री अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली 110016 पर भेजें।

इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2025 है।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए शॉर्ट लिस्टेड कंडीडेट्स को रिटेन टेस्ट या स्किल टेस्ट और इंटरव्यु देना होगा जिसके माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थी को तुरंत ज्वाइन करना अपेक्षित है।

ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/Marketing_Executive_pd.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें