नई दिल्ली. अगर आप UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बड़ी सरकारी नौकरी पाने का है तो आपके लिए अच्छी ख़बर है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों UPSC चेयरमैन से सीधे संवाद कर सकते हैं.
लाइव वर्चुअल टाउन हॉल का आयोजन
भारत में सुपीरियर सिविल सर्विसिज़ के लिए लॉर्ड ली की अध्यक्षता में रॉयल कमीशन का गठन हुआ था. इस कमीशन ने साल 1924 में अपनी रिपोर्ट दी थी। इसकी रिकमंडशेन के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग का गठन 1 अक्तूबर, 1926 को हुई थी ।
यूपीएससी का शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ रहा है। इस अवसर पर UPSC लाइव वर्चुअल टाउन हॉल का आयोजन कर रहा है। UPSC के इतिहास में पहली बार इसके अध्यक्ष अजय कुमार ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में लिखा,
“पहली बार यूपीएससी वर्चुअल टाउन हॉल की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हूं. देश भर के उम्मीदवार एक अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक डीडी न्यूज यूट्यूब पर मुझसे सीधे जुड़ सकते हैं.
किस प्लटफॉर्म से पूछे सवाल
ये पहली बार है जब यूपीएससी के चेयरमैन सीधे अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। ये एक बेहतरीन मौका है जहां कोई भी युवा यूपीएससी से जुड़े अपने कोई भी सवाल या किसी भी शंका का समाधान कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोग 1 अक्तूबर 2025 को होगा। आप यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया के बारे में कोई सवाल या फिर परीक्षा आयोजन में हो रहे सुधारों या फिर कोई भी सवाल जो आपके मन में है, वो आप सीधे यूपीएससी के चेयरमैन से पूछ सकते हैं।
दिनांक: बुधवार, 1 अक्टूबर 2025
⏰ समय: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक
📺लाइव देखें: डीडी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल
आप 30 सितंबर, सुबह 10 बजे तक ई मेल के जरिए भी सवाल कर सकते हैं. इसके लिए अपने सवाल interactwithupsc@gmail.com पर भेजें । इसके अलावा, 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आधिकारिक हैशटैग #AskChairmanUPSC का उपयोग करके ट्विवटर यानि X, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी सवाल पूछे जा सकते हैं.
किस तरह के पूछें सवाल
सिविल सर्विसेज के मुख्य परीक्षा में एक सब्जेक्ट के रुप में जनर्लिज्म और मास कम्युनिकेशन शामिल क्यों नहीं है…क्या निकट भविष्य में ये सब्जेक्ट शामिल हो सकता है?
सिविल सेवा में आने के लिए सरकार कुछ नए कदम उठा रही है। कॉरपोरेट से गवर्नेंस में आने का मौका सहायक सचिव के रूप सीधी भर्ती के मुद्दे पर आपका क्या कहना है?
( ये सवाल सिर्फ संदर्भ के लिए हैं, पाठकों को अपने विवेक से सवाल पूछने की सलाह दी जाती है)



