📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

लोकसभा,राज्यसभा से पास हुए वक्फ बिल पर मुस्लिमों का विरोध जारी..कांग्रेस की सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

SHARE:

वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिमों का विरोध प्रदर्शन
वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिमों का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली. वक्फ बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हस्ताक्षर होते ही ये कानून बन जाएगा. इस बिल के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरेगें. इसकी संभावना को देखते हुए यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक, बंगाल से लेकर गुजरात तक सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया.

यूपी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है. राजधानी लखनऊ से लेकर मेरठ, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, आगरा, बरेली, शामली जैसे कई इलाकों में विशेष तौर पर सुरक्षा में सख्ती बरती जा रही है. इन इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

प्रशासन की सोशल मीडिया पर ख़ास नज़र

यूपी पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नज़र रखी जा रही है. किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की पहचान की जा रही है. भड़काऊ पोस्ट करने पर और सोशल मीडिया के ज़रिए अफवाह फैलाने वालों की पहचान करके उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यूपी पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भडकाऊ पोस्ट करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहींं पुलिस के बड़े अधिकारी इमाम, मौलवी और मुस्लिम धर्मगुरुओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उनसे अपील की है कि वे अपने लोगों से कहें कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में नहीं ले अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल में बिल के खिलाफ प्रदर्शन

उधर देश के कई अन्य राज्यों में मुस्लिमों के विरोध प्रदर्शन की ख़बरें आ रही हैं. जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग वक्फ बिल के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. उनके हाथों में वक्फ बिल वापस लो जैसे नारों वाली तख्तियां है. गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल में बिल के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पुलिस हंगाम कर रहे लोगों को हिरासत में ले रही है.

बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस 

उधर कांग्रेस ने इस बिल को असंवैधानिक बताया है. कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार ने कहा है कि नियमों को दरकिनार करके राज्यसभा में देर रात 2 बजे इस बिल को पारित करवाया गया है. धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को बीजेपी सरकार छीन रही है. इसलिए इस बिल के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें