📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

खेती-किसानी से लेकर मौसम व बाजार तक…मिलेगी हर जानकारी एक क्लिक पर…जानिए क्या है ‘किसान सुविधा’ और ‘भारत-विस्तार’

तकनीकि के सही प्रयोग से हर क्षेत्र में तरक्की आती है। किसानों और कृषि क्षेत्र को भी आधुनिक तकनीकि से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल विकास को गति देने के लिए सरकार ने 'भारत-विस्तार' और किसान सुविधा नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एप शुरू किया है। आइए जानते हैं कि इसके क्या क्या फायदे हैं?

SHARE:

नेहा
भारतीय कृषि को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में ‘किसान सुविधा और भारत विस्तार ऐप’ किसानों के लिए शुरू किया गया है।
केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र को डिजिटल तकनीकि से जोड़ने की बात कही गई था ताकि किसानों को सशक्त बनाया जाए। किसानों की की समस्याओं का घर बैठे समाधान करने की दिशा में ये दोनों ऐप को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्या है ‘भारत-विस्तार’ ?
‘भारत-विस्तार’ लैबोरेट्री (प्रयोगशाला) और लैंड (खेत) के बीच के अंतर को दूर के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इसके माध्यम से किसानों को सीधे कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित और समयबद्ध सलाह मिलेगी, जिससे रोग प्रबंधन और फसल उत्पादकता में सुधार होगा।
‘भारत-विस्तार’ एक ऐसा वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, जहाँ किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है। किसान इस सुविधा का लाभ तीन माध्यमों से उठा सकते हैं:
  • स्मार्टफोन ऐप (Mobile Application)
  • आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
  • 24×7 हेल्पलाइन नंबर: 155261 (साधारण फोन से भी फोन कर सकते हैं)
  • फसल एवं मिट्टी प्रबंधन: मिट्टी की गुणवत्ता, उपयुक्त फसल, सिंचाई और सही उर्वरक/बीज के चयन की जानकारी।
  • मौसम और कीट नियंत्रण: सटीक मौसम पूर्वानुमान और फसलों को रोगों व कीटों से बचाने के उपाय।
  • मंडी भाव: देशभर की मंडियों के ताजा और सटीक भाव ताकि किसानों को उपज का सही दाम मिले।
  • सरकारी योजनाएँ: सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण (Grievance Redressal) सेवाएँ।
‘किसान सुविधा ऐप” की मुख्य विशेषताएँ 
यह ऐप किसानों के लिए एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ की तरह काम करता है, जिसमें निम्नलिखित मुख्य श्रेणियाँ शामिल हैं:
  • मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast): किसानों को उनके वर्तमान स्थान के आधार पर आज का और आने वाले 5 दिनों के मौसम का सटीक पूर्वानुमान (तापमान, बारिश की संभावना, हवा की गति) मिलता है। इससे उन्हें बुवाई, सिंचाई और कटाई की योजना बनाने में मदद मिलती है।
  • मंडी भाव (Market Price): इसके जरिए किसान अपनी नजदीकी मंडियों में अलग-अलग फसलों के ताजा और न्यूनतम/अधिकतम बाजार भाव जान सकते हैं। इससे वे अपनी उपज को सही समय और सही दाम पर बेच पाते हैं।
  • कृषि सलाहकार (Agro Advisories): क्षेत्रीय कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर फसलों के प्रबंधन, रोगों से बचाव और नई तकनीकों से जुड़ी सलाह (Advisories) किसानों को उनकी क्षेत्रीय भाषा में दी जाती है।
  • पौध संरक्षण (Plant Protection): यदि फसल में कोई बीमारी या कीट लग जाए, तो किसान ऐप के माध्यम से उसके लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों (कीटनाशक, जैविक नियंत्रण) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • PM-Kisan स्टेटस: किसान इस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत मिलने वाली किश्तों का स्टेटस, लाभार्थी की स्थिति और अपने खाते का विवरण आसानी से देख सकते हैं।
  • सॉइल हेल्थ कार्ड (Soil Health Card): किसान अपने खेत की मिट्टी की सेहत रिपोर्ट और उसमें आवश्यक पोषक तत्वों (उर्वरकों) की मात्रा की जानकारी ऐप के माध्यम से ले सकते हैं।
  • कोल्ड स्टोरेज और गोदाम: किसान अपने नजदीकी कोल्ड स्टोरेज और सरकारी या निजी गोदामों (Warehouses) की स्थिति और दूरी का पता लगा सकते हैं, ताकि फसल को सुरक्षित रखा जा सके।
किसानों को मिलने वाले प्रमुख लाभ
  1. स्थानीय भाषाओं में उपलब्धता: यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ भारत की कई प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में काम करता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान इसे आसानी से समझ और चला सकते हैं।
  2. बिचौलियों से मुक्ति: मंडी के सटीक भाव सीधे मोबाइल पर मिलने से किसानों को आढ़तियों या बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे मोलभाव करने में सक्षम होते हैं।
  3. समय और धन की बचत: कृषि कार्यालयों या मंडियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। हर जरूरी जानकारी एक सिंगल क्लिक पर घर बैठे मिल जाती है।
  4. जोखिम में कमी: मौसम की अग्रिम जानकारी मिलने से प्राकृतिक आपदाओं (जैसे बेमौसम बारिश या ओलावृष्टि) से फसल को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  5. सरकारी योजनाओं तक आसान पहुँच: कृषि विभाग की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं, बीज वितरण और उपकरणों पर मिलने वाली छूट की जानकारी ऐप पर तुरंत अपडेट होती है।
ऐप को कैसे डाउनलोड?
  • यह दोनों ऐप एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • इसे गूगल प्ले स्टोर से सर्च करके मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • डाउनलोड करने के बाद किसान को अपना मोबाइल नंबर, राज्य, जिला और ब्लॉक चुनकर पंजीकरण (Registration) करना होता है, जिसके बाद ऐप पूरी तरह सक्रिय हो जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें