📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

असिस्टैंट एग्रीकल्चर ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली रिगुलर वैकेंसी…1.42 लाख रुपये तक है सैलरी..ऐसे करें अप्लाई

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि एवं पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने असिस्टैंट एग्रीकल्चर ऑफिसर समेत कुल 90 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया?

SHARE:

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि एवं पशुपालन विभाग ने विज्ञापन संख्या 77/2026 जारी किया है। इसके तहत 90 खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विज्ञापन का प्रकाशन 25 मई 2026 को किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन 24 जून से 26 जून 2026 तक किया जा सकेगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा का प्रस्तावित आयोजन 26 जुलाई 2026 को होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों को भरा जाएगा—
  • सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) – 7 पद
  • सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 – 82 पद
  • चारा सहायक समूह-3 (पशुपालन विभाग) – 1 पद
इस प्रकार कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवश्यक योग्यता और उम्र सीमा –
इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में डिग्री होनी चाहिए, वहीं उम्र सीमा 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार उम्रसीमा में छूट भी दी जाएगी।
वेतनमान
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 और चारा सहायक समूह-3 के पदों के लिए लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतनमान निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय हाईस्कूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की दोनों ओर की स्पष्ट प्रतियां अपलोड करनी होंगी। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, वहां अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया
आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय प्रतियोगी परीक्षा ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि में किसी प्रकार का संशोधन होने पर आयोग की वेबसाइट, प्रेस विज्ञप्ति, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रवेश पत्र भी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करेंhttps://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s34ffd0e19d2069412274bd3025b0e176c/uploads/2026/05/202605252033293728.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए…2 मरणोपरांत समेत 7 जवानों को कीर्ति चक्र, 3 मरणोपरांत समेत 15 को वीर चक्र और 1 मरणोपरांत समेत 29 शौर्य चक्र प्रदान किए