📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया विज़न..कहा…‘शक्ति की सप्तधारा’ को बनाएं मिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को ‘सप्तधारा’ का संदेश दिया. टेक्नोलॉजी से लेकर प्रोडक्शन तक, डिफेंस से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक और हरित अर्थव्यवस्था से सॉफ्ट पावर तक भारत की सात प्रमुख शक्तियों को किस तरह से एक साथ मजबूत करके विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, आइए जानते हैं

SHARE:

लाल किले की प्राचीर से संबोधित करके पीएम मोदी- PC- PIB
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के सामने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का एक बड़ा विजन पेश किया है।
इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य भारत की युवा शक्ति के सहयोग से अगले 5 से 7 वर्षों में वे बड़े लक्ष्य हासिल करना है, जिनमें सामान्यतः दशकों का समय लगता है। यह विजन भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम और एक वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’?
प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को पूरा करने के लिए जिन सात प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया है, वे निम्नलिखित हैं:
1. मैन्युफैक्चरिंग पावर: भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन का केंद्र बनाना। डिजाइन से लेकर उत्पादन तक पूरी वैल्यू चेन को देश में ही मजबूत कर वैश्विक पहचान दिलाना।
2. कृषि एवं खाद्य उत्पादन: भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाना और फूड प्रोसेसिंग के जरिए उनकी वैल्यू बढ़ाना, जिससे किसानों की क्षमता और भारतीय ब्रांडिंग मजबूत हो।
3. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: भारत को तकनीक अपनाने वाले देश से आगे बढ़ाकर दुनिया के लिए नई तकनीक और समाधान (जैसे AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी) विकसित करने वाला अग्रणी राष्ट्र बनाना।
4. गतिशक्ति और कनेक्टिविटी: आधुनिक सड़कों, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट्स और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के जरिए लॉजिस्टिक्स को रफ्तार देना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।
5. रक्षा शक्ति: रक्षा क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता हासिल करना। ड्रोन, एंटी-ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के देश में ही निर्माण और रक्षा निर्यात को बढ़ावा देना।
6. ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी: स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और भारत की लंबी समुद्री सीमा के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर टिकाऊ और सतत विकास को गति देना।
7. भारत की सॉफ्ट पावर: योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति, सिनेमा और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से दुनिया भर में भारत के प्रभाव को मजबूत करना।
युवा शक्ति बनेगी विकास की आधारशिला
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस विजन को केवल सरकारी नीतियों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे देश के युवाओं से जोड़ा जाएगा।
कौशल विकास, तकनीक, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर प्रदान कर भारत की बड़ी युवा आबादी के बल पर विकास की अगली बड़ी छलांग लगाई जाएगी।
यह एकीकृत रणनीति भारत को आर्थिक, रणनीतिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाकर वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने का रोडमैप प्रस्तुत करती है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में किया एलान….5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा को तलाशने और निखारने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल चलाया जाएगा टैलेंट हंट