नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क
देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटिज में अपने मनपंसद विषय में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने Common University Entrance Test (CUET) PG 2026 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर से शुरू भी हो गए हैं। इच्छुक छात्र 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवश्यक योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, हैदराबाद विश्वविद्यालय समेत देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन (CUET) PG एग्जाम के जरिए मिलता है। सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवश्यक योग्यता संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र ग्रेजुएशन के लास्ट इयर / सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट http://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर क्लिक करें
- होम पेज पर दिख रहे CUET(PG)-2026 is LIVE! पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सभी डिटेल भरें।
- अब अपने कोर्स और कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस ऑनलाइन तरीके से जमा करें ।
- आखिर में अपने फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकालक रख लें।
- जनरल कैटेगरी के लिए 1400 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग को 1200 रुपये, एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1100 रुपये और पीएच कैंडिडेट्स को 1000 रुपये परीक्षा फीस है जिसका भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) के ज़रिए किया जा सकता है।
- एडिशनल टेस्ट पेपर चार्ज जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 700 रुपये और अन्य वर्ग के छात्रों के लिए 600 रुपये है वहीं विदेशी छात्रों के लिए एग्जाम फीस के 7000 रुपये है जबकि उन्हें एडिशनल पेपर के लिए 3500 रुपये देना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की शुरूआत: 14 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- फॉर्म में सुधार (Correction Window): 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- परीक्षा की संभावित तिथि : मार्च 2026 (तारीखों के लिए एनटीए की वेबसाइट पर नज़र रखिए)
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें


