आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (National Means-cum-Merit Scholarship Scheme – NMMSS) चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना और उन्हें माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत हर साल कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। पात्रता और निर्धारित शैक्षणिक शर्तें पूरी करने पर छात्रवृत्ति को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं तक जारी रखा जा सकता है।
आवश्यक योग्यता और पात्रता
-
अभिभावकों की वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
कक्षा 7वीं में कम से कम 55% अंक जरूरी हैं। SC/ST विद्यार्थियों को 5% की छूट मिलती है।
-
विद्यार्थी राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ता हो।
कैसे करें आवेदन?
-
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
-
अपना One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
-
OTR आईडी से लॉगिन कर NMMSS छात्रवृत्ति योजना चुनें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी व दस्तावेज जमा करें।
-
आवेदन की स्थिति जांचें और स्कूल व संबंधित अधिकारियों से सत्यापन सुनिश्चित करें।
कैसे होगा सिलेक्शन?
छात्रवृत्ति के लिए संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें दो प्रमुख परीक्षाएं होती हैं:
-
Mental Ability Test (MAT): तार्किक क्षमता और समस्या सुलझाने की योग्यता।
-
Scholastic Aptitude Test (SAT): शैक्षणिक ज्ञान और विषयों की समझ।
परीक्षा में निर्धारित मानदंड पूरे करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। हर साल कक्षा 9वीं के लिए एक लाख नई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। कक्षा 10वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए निर्धारित शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होती हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर और जिला स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।
आधिकारिक लिंक: https://www.myscheme.gov.in/schemes/nmmss
Post Views: 64





