📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NIOS में निकली कंसल्टेंट की वैकेंसी…71 हज़ार तक मिलेगी सैलरी…जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई..?

NIOS यानि National Institute of Open Schooling जो आम बोलचाल की भाषा में नेशनल ओपेन स्कूल यानिए एनओएस के नाम से लोकप्रिय है। "एक और भारतीय भाषा सीखें" पहल के अंतर्गत पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अनुबंध के आधार पर कंसल्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क

एनआईओएस एक “मुक्त विद्यालय” है जो पूर्व-स्नातक स्तर तक के विविध शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। वर्ष 1986 में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश भर में माध्यमिक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से मुक्त शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मुक्त विद्यालय प्रणाली को सुदृढ़ करने का सुझाव दिया था, ताकि एक स्वतंत्र प्रणाली के रूप में इसका अपना पाठ्यक्रम और प्रमाणन हेतु परीक्षा हो। परिणामस्वरूप, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने नवंबर 1989 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (एनओएस) की स्थापना की।

“एक और भारतीय भाषा सीखें” पहल के अंतर्गत पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अनुबंध के आधार पर कंसल्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ये अनुबंध शुरूआत में 6 महीने के लिए है जिसे प्रोजेक्ट की ज़रूरत और कंसल्टेंट की पर्फार्मेंस के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।

  1. पोस्ट– सीनियर कंसल्टेंट (एकेडिमिक)

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर्स डिग्री और कम्प्युटर पर काम करने का ज्ञान

अनुभव- टीचिंग या एकेडिमिक मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव

सैलरी- 71 हज़ार प्रति माह

2. पोस्ट– सीनियर कंसल्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन)

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री और कम्प्युटर पर काम करने का ज्ञान

अनुभव- प्रशासन, परियोजना नियोजन, वित्त या संसाधन प्रबंधन में 2 वर्ष का अनुभव। व्यय की निगरानी और परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में विशेषज्ञता। • प्रशासनिक प्रक्रियाओं, बजट और संसाधन आवंटन का ज्ञान। • सरकारी या शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं के प्रबंधन का अनुभव। • सरकारी/स्वायत्त संस्थाओं में वित्तीय प्रबंधन नियमों की जानकारी।

सैलरी- 71 हज़ार प्रति माह

3. पोस्ट– सीनियर कंसल्टेंट (आईटी)

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या कम्प्युटर साइंस में मास्टर्स डिग्री

अनुभव- टीचिंग या एकेडिमिक मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव

4. पोस्ट– कंसल्टेंट (आउटरीच)

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री या पीजी डिप्लोमा और कम्प्युटर पर काम करने का ज्ञान

अनुभव- जनर्लिज्म या पीआर या डिजिटल मीडिया में काम करने का एक्सपीरियंस

सैलरी- 51 हज़ार प्रति माह

5. पोस्ट– कंसल्टेंट (लिंग्युस्टिक) हिन्दी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, उड़िया, मलयालम, पंजाबी, असमिया

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित भाषा में मास्टर्स डिग्री और कम्प्युटर पर काम करने का ज्ञान

अनुभव- अनुवाद, स्थानीयकरण, या पाठ्यक्रम सामग्री विकास में अनुभव। • भाषा सीखने के लिए डिजिटल उपकरणों (एलएमएस, मल्टीमीडिया) से परिचित होना। • पाठ्यक्रम या पाठ्यक्रम सामग्री विकास में अनुभव के साथ मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि। • मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) शिक्षणशास्त्र का ज्ञान।

सैलरी- 51 हज़ार प्रति माह

उम्र सीमा- सीनियर कंसल्टेंट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष है जबकि  कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष है।

ऑन-लाइन अप्लाई करने के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें

https://recruitment.nios.ac.in/

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें

https://d1l7no631hft7n.cloudfront.net/frontend/static/pdf/57/notice-details.pdf?rel=2 

ऑन-लाइन अप्लाई करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सारे एजुकेशनल और एक्सपीरियंस रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स लगाकर स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें

Deputy Director (Admn.),
National Institute of Open Schooling, A-24-25, Institutional Area, Sector-62,
NOIDA, UTTAR PRADESH-201309

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य का ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।