📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

आकाशवाणी दिल्ली का न्यूज सर्विसेज डिविजन बना रहा है पैनल…अप्लाई करने के लिए ये है प्रॉपर चैनल

प्रसार भारती ने आकाशवाणी दिल्ली के News Services Division (NSD) में विभिन्न कार्यों के लिए Casual Assignees के Empanelment के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ये एक तरह की पार्ट टाइम जॉब है जहां महीने में अधिकतम 6 ड्यूटी मिलती है और प्रति ड्यूटी का पेमेंट 1500 रुपए है। आइए जानते हैं इसके लिए कैसे अप्लाई करना है?

SHARE:

नई दिल्ली। आकाशवाणी दिल्ली ने न्यूज सर्विसेज डिविजन से जुड़ने का अच्छा मौका है। यह अवसर विशेष रूप से समाचार एवं प्रसारण क्षेत्र में रुचि रखने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो आकाशवाणी के साथ Casual Assignee के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।
प्रसार भारती समय-समय पर आकाशवाणी और दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों तथा क्षेत्रीय समाचार इकाइयों में Casual Assignees के पैनल का गठन करती है। वर्ष 2026 में भी विभिन्न केंद्रों के लिए Casual Assignees से संबंधित कई अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।
प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर यह अधिसूचना 1 सितंबर 2026 को जारी की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
क्या होता है Casual Assignee?
Casual Assignee को किसी स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जाता, बल्कि आवश्यकता के आधार पर निर्धारित कार्य/असाइनमेंट के लिए पैनल से बुक किया जा सकता है।
प्रसार भारती के मौजूदा Casual Assignee तंत्र के अनुसार, ऐसे Assignees को एक महीने में अधिकतम 6 असाइनमेंट और एक वर्ष में अधिकतम 120 कार्य दिवस तक कार्य दिया जा सकता है। एक असाइनमेंट सामान्यतः 3 दिनों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
Casual Assignee के रूप में Empanelment से अभ्यर्थी को प्रसार भारती में नियमित नियुक्ति अथवा स्थायीकरण का अधिकार प्राप्त नहीं होता।
किन लोगों के लिए उपयोगी है अवसर?
आकाशवाणी के News Services Division में Casual Assignee का अवसर विशेष रूप से पत्रकारिता, जनसंचार, समाचार लेखन, संपादन, रेडियो प्रसारण और समाचार उत्पादन से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों तथा मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह प्रसारण क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी बन सकता है।
क्या है आवश्यक योग्यता ?
कैजुअल प्रोडक्शन असिस्टैंट के लिए आवश्यक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए वहीं ऑडियो-वीडियो एडिटिंग भी आनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट के Vacancy/NIA सेक्शन में जाकर संबंधित अधिसूचना और आवेदन संबंधी निर्देश देख सकते हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को अपने सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबधित फोटोकॉपीज के साथ अपना बॉयोडॉटा nsdnewsreel@gmail.com पर 15 सितंबर, 2026 से पहले ईमेल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/09/Empanelment_of_Casual_Assignees.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड से सम्मानित शिक्षकों से की मुलाकात…कहा…बच्चों का स्क्रीन टाइम एडिक्शन बन गया है इसे आप लोग कम करके उनका मन खेलकूद या जिस हॉबी में उसकी रुचि है उसमें लगाएं और बच्चों का बचपना बनाए रखे

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने टीचर्स डे पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार बांटे…कुल 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमें 48 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों के 21 शिक्षक और कौशल विकास मंत्रालय (MoSDE) के 13 शिक्षक शामिल हैं।