नई दिल्ली। करियर डेस्क
NCERT ने हिंदी में पोस्टग्रेजुएशन की योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए जेपीएफ यानि जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक, जबकि SC/ST/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
किस प्रोजेक्ट पर करना होगा कार्य?
JPF को “Development of Additional Resource Materials for Teachers and Students on Indian Knowledge Tradition and Hindi Literature based on Hindi Textbook of NCERT to Middle Stage” प्रोजेक्ट पर कार्य करना होगा।
क्या है आयु सीमा?
आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पद पर नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक होगी।
कितना मिलेगा पारिश्रमिक?
NCERT की इस परियोजना में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर पारिश्रमिक मिलेगा:
-
NET/Ph.D. उम्मीदवार: ₹37,000 प्रति माह
-
Non-NET उम्मीदवार: ₹35,000 प्रति माह
यह राशि समेकित (Consolidated) पारिश्रमिक के रूप में दी जाएगी।
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यू?
JPF पदों के लिए Walk-in Interview 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
स्थान: Department of Education in Languages, Room No. 17, द्वितीय तल, Janaki Ammal Khand, NCERT, Sri Aurobindo Marg, New Delhi–110016.
उम्मीदवारों का पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक Room No. 11, द्वितीय तल, Janaki Ammal Khand में किया जाएगा।
इंटरव्यू में क्या लेकर जाएं?
अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा, सभी मूल प्रमाणपत्र/दस्तावेज, प्रत्येक संबंधित दस्तावेज की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।
नौकरी में कार्यरत उम्मीदवारों को नियोक्ता के माध्यम से आवेदन अग्रेषित करवाना होगा या इंटरव्यू के समय NOC प्रस्तुत करना होगा।
NCERT की ओर से इंटरव्यू में शामिल होने के लिए TA/DA का भुगतान नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना पड़ सकता है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें: NCERT का आधिकारिक भर्ती विज्ञापन (PDF)
Post Views: 69



