नई दिल्ली. करियर डेस्क
नोएडा स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हरिटेज ने एकेडमिक कोऑर्डिनेटर के पद के लिए रिक्रुटमेंट नोटफिकेशन जारी किया है। इसके लिए एक पद पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 40,000 रुपये प्रतिमाह का समेकित वेतन दिया जाएगा।
इस पद के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा। संविदा की अवधि प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष होगी, जिसे प्रदर्शन और विभागीय आवश्यकताओं के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
क्या है आवश्यक योग्यता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन या कोऑर्डिनेशन में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
उम्मीदवार को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस तथा गूगल वर्कस्पेस फॉर एजुकेशन (Classroom, Sheets, Slides आदि) का अच्छा ज्ञान होना भी जरूरी है।
संस्थान ने स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके अलावा कार्यालय प्रशासन या प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण अथवा प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता मिल सकती है।
आयु सीमा
इंटरव्यु डेट के अनुसार उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक जिम्मेदारियां
चयनित अकादमिक कोऑर्डिनेटर को शैक्षणिक कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के संचालन का समन्वय करना होगा। साथ ही कार्यशालाओं, सेमिनारों और अतिथि व्याख्यानों का आयोजन, छात्र प्रवेश प्रक्रिया, सेमेस्टर परीक्षाओं और इंटर्नशिप प्लेसमेंट का प्रबंधन, विभागीय अभिलेखों का रखरखाव तथा छात्र गतिविधियों और विभागीय बैठकों के संचालन में सहयोग देना होगा।
कब और कहां होंगे वॉक-इन इंटरव्यू?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 17 जून 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। साक्षात्कार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
उम्मीदवारों को सुबह 10:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा तथा सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। इंटरव्यू का आयोजन तीसरी मंजिल, संग्रहालय विज्ञान विभाग, भारतीय विरासत संस्थान, सेक्टर-62, नोएडा में किया जाएगा।
आवेदन फॉर्म और अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://nmi.gov.in/downloads/AcademicCoordinatorMuseo.pdf
Post Views: 35




