📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

Mascot Design Contest: भारतीय डाक का नया चेहरा बनाइए…₹75,000 तक का पुरस्कार जीतिए…ऐसे अप्लाई कीजिये

भारतीय डाक विभाग ने अपने गौरवशाली इतिहास को एक नई पहचान देने के लिए Innovate India MyGov प्लेटफॉर्म पर Mascot Design Contest for India Post की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश के नागरिकों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) और उसका नाम डिजाइन करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

भारतीय डाक विभाग (Department of Posts) ने अपने 170 से अधिक वर्षों के गौरवशाली इतिहास को एक नई पहचान देने के लिए एक शानदार पहल की है।
भारत सरकार के Innovate India MyGov प्लेटफॉर्म पर Mascot Design Contest for India Post की शुरुआत की गई है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश के नागरिकों, कलाकारों और डिजाइनरों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) और उसका नाम डिजाइन करने का मौका मिल रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा ‘ब्रांड एंबेसडर’ तैयार करना है, जो इंडिया पोस्ट के मूल मूल्यों जैसे भरोसा, विश्वसनीयता, समावेशिता, सेवा और डिजिटल नवाचार को प्रदर्शित कर सके।
प्रतियोगिता की श्रेणियां 
इस प्रतियोगिता को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है-मस्कट डिजाइन और मस्कट का नाम. विजेता दोनों श्रेणियों में स्वतंत्र रूप से नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र जीत सकते हैं।
1. मस्कट डिजाइन श्रेणी (Mascot Design Category)
  • प्रथम पुरस्कार: ₹75,000 + सर्टिफिकेट
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 + सर्टिफिकेट
  • तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 + सर्टिफिकेट
2. मस्कट नाम श्रेणी (Mascot Name Category)
  • प्रथम पुरस्कार: ₹25,000 + सर्टिफिकेट
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 + सर्टिफिकेट
  • तृतीय पुरस्कार: ₹10,000 + सर्टिफिकेट
नियम और शर्तें 
  • मौलिकता: डिजाइन पूरी तरह से ओरिजिनल होना चाहिए। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाए गए डिजाइनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • फाइल फॉर्मेट: प्रविष्टि हाई-रिजॉल्यूशन (300 DPI) में JPG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए।
  • कॉन्सेप्ट नोट: डिजाइन और नाम के पीछे की सोच को समझाते हुए एक छोटा कांसेप्ट नोट लिखना अनिवार्य है।
  • आवेदन का माध्यम: प्रतिभागी केवल आधिकारिक पोर्टल (https://innovateindia.mygov.in/) के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आपके पास एक रचनात्मक सोच है, तो 15 अगस्त 2026 से पहले इस प्रतियोगिता में भाग लेकर भारतीय डाक का नया चेहरा बनने का मौका पाएं।

अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें-
https://innovateindia.mygov.in/mascot-design-contest-for-india-post/
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

दिल्ली के भारत मंडपम में कड़ी सुरक्षा के बीच मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ…रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, करण जौहर, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी सहित कई हस्तियां रहीं मौजूद 

सरकार ने मानसून सत्र शुरू होने से बुलाई सर्वदलीय बैठक…बैठक शुरू होते ही कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आम आदमी पार्टी और कई विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट…20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र